इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: छात्राओं, दिव्यांग और अनाथ विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

0
199
Share This Post

रांची: इंजीनियरिंग और डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, दिव्यांग छात्रों, अनाथ एवं कोविड-19 से प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

राज्य के AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों में इंजीनियरिंग और डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

किन-किन योजनाओं का मिलेगा लाभ?

1. यशस्वी छात्रवृत्ति

कोर इंजीनियरिंग शाखाओं जैसे सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित डिप्लोमा एवं डिग्री पाठ्यक्रमों के मेधावी छात्रों को यह छात्रवृत्ति मिलेगी।

  • डिप्लोमा छात्रों को: ₹12,000 प्रति वर्ष
  • डिग्री छात्रों को: ₹18,000 प्रति वर्ष

पात्रता:

  • AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित छात्र होना आवश्यक।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • किसी अन्य केंद्रीय या राज्य सरकार की छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा हो।

2. सक्षम छात्रवृत्ति (दिव्यांग छात्रों के लिए)

दिव्यांग विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा जारी रखने के लिए ₹50,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

3. स्वनाथ छात्रवृत्ति

इंजीनियरिंग और डिप्लोमा में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जिनके माता-पिता का कोविड-19 के दौरान निधन हुआ हो या जिनके माता-पिता सशस्त्र/अर्द्धसैनिक बलों में शहीद हुए हों।

  • छात्रवृत्ति राशि: ₹50,000 प्रति वर्ष
  • यह राशि पूरे अध्ययनकाल तक प्रदान की जाएगी।

4. प्रगति छात्रवृत्ति (केवल छात्राओं के लिए)

तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए प्रगति छात्रवृत्ति योजना भी लागू है।

  • ₹50,000 प्रति वर्ष की सहायता
  • इसमें ट्यूशन फीस के लिए ₹30,000 और आकस्मिक खर्चों के लिए ₹20,000 शामिल हैं।

पात्रता:

  • AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में डिग्री या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो।

आवेदन और सत्यापन की तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
  • संस्थान स्तर पर सत्यापन (INO): 15 नवंबर 2026
  • राज्य स्तर पर सत्यापन (SNO): 30 नवंबर 2026

किन छात्रों के लिए आवेदन?

इन योजनाओं के तहत:

  • सत्र 2026-27 में नए प्रवेश लेने वाले छात्र
  • इंजीनियरिंग 2023-24 बैच
  • डिप्लोमा 2024-25 और 2025-26 के रेगुलर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

सरकार का उद्देश्य

इन छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी, दिव्यांग, छात्राओं और विशेष परिस्थितियों से प्रभावित विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी तकनीकी शिक्षा को जारी रखना और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here