
A unique bamboo invitation! CM Hemant Soren invited to Jharkhand’s Tribal Festival. #jharkhand
बांस से बना अनोखा न्योता, परंपरा और पर्यावरण का खूबसूरत संगम!
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ चांडिल के धाधकीडीह स्थित मामा घर पहुंचे, जहां उन्होंने संताल समाज की पारंपरिक रस्म ‘जीवी राड़ेज्’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चांडिल डैम का भ्रमण कर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसी अवसर पर RASA के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बांस, हरी पत्तियों और फूलों से बना अनोखा आमंत्रण पत्र भेंट किया। यह न्योता 15 से 17 नवंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का था। मुख्यमंत्री ने 17 नवंबर को शामिल होने की सहमति दी।
आपको यह अनोखा न्योता कैसा लगा?
#HemantSoren #Jharkhand #TribalFestival #Chandil #EcoTourism #AbuaNewsJharkhand




