
SIR | वोटर लिस्ट में नाम छूटा? Ranchi प्रशासन ने दिए घर-घर जांच के निर्देश
झारखंड के रांची में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की और चुनाव आयोग की तय समय-सीमा में उनका निपटारा करने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने नॉन-मैपिंग मामलों की सुनवाई के साथ फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के लंबित आवेदनों पर जल्द कार्रवाई करने को कहा है। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर जांच करेंगे और पात्र मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम सूची में जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।
अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जांचें और यह जानकारी दूसरों तक भी पहुंचाएं।




