SBI ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, BSBD खातों से 4 से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा चार्ज

0
108
Share This Post

1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे नए नियम; महीने में चार नकद निकासी रहेंगी मुफ्त, इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर ₹15 + GST देना होगा।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Basic Savings Bank Deposit (BSBD) खाताधारकों के लिए कैश निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव की जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक, नए शुल्क 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगे। नए नियम के तहत BSBD खातों से महीने में चार कैश निकासी मुफ्त रहेंगी। इसके बाद की प्रत्येक नकद निकासी पर ₹15 और GST का शुल्क लिया जाएगा।

SBI की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में ग्राहकों से नए नियमों को ध्यान में रखने की अपील की गई है। हालांकि, डिजिटल ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे और उन पर किसी तरह की सीमा या अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाएगा। यानी SBI के BSBD खाताधारकों के लिए डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहेगा, लेकिन महीने में चार से अधिक बार नकद निकासी करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here