झारखंड में SIR का अंतिम चरण, 23 लाख से अधिक मतदाताओं के Enumeration Form अब तक नहीं लौटे

0
60
Share This Post

राज्य में 99.50% मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचे, लेकिन 23.54 लाख से अधिक फॉर्म अब भी जमा नहीं हुए। रांची में वितरण 99.20% तक पहुंचा।

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश मतदाताओं तक Enumeration Form पहुंचा दिए गए हैं, लेकिन अब भी 23.54 लाख से अधिक फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए हैं, जिससे अभियान के अंतिम चरण में तेजी लाई जा रही है।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की मतदाता सूची में राज्य में 2,64,63,236 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 2,63,30,846 मतदाताओं (99.50%) तक Enumeration Form पहुंचा दिया गया है। वहीं, अब तक 2,32,83,910 फॉर्म (87.99%) का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इसके अलावा 2,09,28,990 मतदाताओं ने हस्ताक्षर सहित अपना फॉर्म जमा कर दिया है, जिनके नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

निर्वाचन विभाग ने बताया कि 23,54,920 फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले हैं। इनमें 5,85,288 मृत मतदाता, 5,00,563 ऐसे मतदाता जिनका पता नहीं चल सका या जो अनुपस्थित मिले, 9,96,403 स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके मतदाता, 2,62,676 ऐसे नाम जो पहले से किसी अन्य मतदाता सूची में दर्ज हैं, तथा 9,990 मतदाता शामिल हैं जिन्होंने Enumeration Form पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है।

इधर, रांची जिले में भी SIR अभियान तेज गति से चल रहा है। शुक्रवार दोपहर तक जिले के 26,74,681 मतदाताओं में से 26,53,391 (99.20%) मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। वहीं 20,06,577 फॉर्म (75.02%) का डिजिटाइजेशन और 17,69,243 फॉर्म (88.17%) का BLO द्वारा सत्यापन पूरा हो चुका है।

निर्वाचन विभाग ने जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना Enumeration Form जमा नहीं किया है, उनसे जल्द से जल्द फॉर्म जमा करने की अपील की है, ताकि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जा स

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here