Shravani Mela 2026: देवघर में 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में संभालेंगे स्वच्छता, जानें पूरी तैयारी

0
80
Share This Post

Shravani Melaदुनिया भर में प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए देवघर नगर निगम ने पूरे शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 750 सफाई मित्रों की तैनाती की है । ये कर्मचारी मेले के दौरान 24 घंटे तीन शिफ्टों में अपनी सेवाएं देंगे 

श्रावणी मेला 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा । नगर निगम के अनुसार, सफाई मित्रों को बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर, शिवगंगा, प्रमुख कांवरिया मार्गों और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले अन्य स्थानों पर तैनात किया जाएगा, ताकि पूरे मेले के दौरान साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण बना रहे । मेला क्षेत्र को सात जोन में बांटा गया है, जिसमें बाबा मंदिर, मानसरोवर, शिवगंगा और अन्य प्रमुख इलाके शामिल हैं 

प्रशासन का अनुमान है कि श्रावणी मेले के दौरान प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख श्रद्धालु देवघर पहुंच सकते हैं । बंगाली पंचांग के अनुसार श्रावण माह शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन तेज हो गया है । नगर निगम ने केवल सफाई ही नहीं, बल्कि स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सड़क मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी बेहतर बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है 

सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 600 सफाई कर्मी मेला क्षेत्र में और 150 कर्मी पुलिस व अधिकारियों के आवासन स्थल की सफाई करेंगे । इसके अलावा 15 ठेला, 12 टीपर और छह ट्रैक्टर की भी मदद ली जाएगी । मेला क्षेत्र में 150 डस्टबिन भी लगाए जाएंगे और चार फागिंग मशीनों से मच्छर-मक्खी से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया जाएगा । अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं को पूरे मेले के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है 

बाहरी संसाधन

देवघर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट: https://deoghar.nic.in

Department of Education: 6000 एकल विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की बहाली, JETET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

JPSC Main Examination 2025 स्थगित: 25-27 जुलाई की परीक्षा रद्द, 9 अन्य भर्ती परीक्षाएं भी रोकी गईं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here