Major General Sajjan Singh ने सीएम को दी डूरंड कप की तैयारियों की जानकारी
रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिवीजन) और डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेमचंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की.
इस मुलाकात के दौरान Major General Sajjan Singh ने मुख्यमंत्री को डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. बताया गया कि पहली बार रांची इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रही है. टूर्नामेंट 25 जुलाई से शुरू होगा और 23 अगस्त तक चलेगा.
Major General Sajjan Singh ने बताई किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Major General Sajjan Singh और कर्नल हेमचंद्रा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों, खिलाड़ियों और टीमों की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी. इस अवसर पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार भी उपस्थित थे.
सीएम ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि डूरंड कप देश का ऐतिहासिक और गौरवशाली फुटबॉल टूर्नामेंट है. इसकी मेजबानी का अवसर हमारे लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि राज्य खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है और ऐसे बड़े आयोजनों से राज्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा तथा बेहतर अवसर मिलेंगे.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डूरंड कप से जुड़ी सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं. खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और खेल प्रेमियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.


