Top 5 This Week

Related Posts

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट: अब बायोमेट्रिक आधार e-KYC अनिवार्य, घर बैठे करें सत्यापन

Share This Post

नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश के सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार उपभोक्ता अब अपने घर बैठे ही मोबाइल के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उपभोक्ता अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी (IOCL, BPCL, HPCL) के मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप के माध्यम से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्टफोन से फेस स्कैन के जरिए e-KYC पूरा किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html पर विजिट कर सकते हैं।इसके अलावा अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए हर वित्तीय वर्ष में बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है, ताकि गैस सब्सिडी का लाभ सुचारु रूप से मिलता रहे।

सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

Popular Articles