Top 5 This Week

Related Posts

राहुल गांधी ने घायल कोबरा अधिकारी अजय मलिक से की मुलाकात, साहस और बलिदान को किया सलाम

Share This Post

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आर.के. पुरम, नई दिल्ली में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मुलाकात की। अजय मलिक झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें उन्होंने अपना एक पैर खो दिया।

राहुल गांधी ने उनसे बातचीत के दौरान उनके अदम्य साहस, अटूट मनोबल और देशभक्ति के जज़्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में सुरक्षा बलों के जवानों का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है।

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने लिखा कि अजय मलिक जैसे वीर जवानों का साहस और समर्पण पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Popular Articles