रांची के सरकारी स्कूलों में #cultureconnect वार्षिकोत्सव 2026 । #jharkhand #annualfunction #trending

0
38
Share This Post

रांची जिले में शिक्षा और संस्कृति का एक अनोखा संगम देखने को मिला। जिले के लगभग 2000 से अधिक सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।
इस विशाल आयोजन में करीब 7000 से अधिक शिक्षक और 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके साथ ही अभिभावक, स्थानीय समुदाय और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से यह कार्यक्रम एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। DC श्री मंजूनाथ भजंत्री और DSE श्री बादल राज भी राज्यकृत मध्य विद्यालय, नवीन आरक्षी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ।
अन्य प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
– उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ कुमार भुवनिया ने राजकीय मध्य विद्यालय, बरियातू में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पद्मश्री, श्री मुकुंद नायक भी शामिल हुए। उन्होंने भी इस कार्यक्रम की काफी सराहना की।
– प्रशासी पदाधिकारी, JEPC (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों को प्रोत्साहित किया।
जिले के अन्य विद्यालयों में भी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। #jharkhand #trending #ranchi #viral #abuanewsjharkhand

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here