झारखंड में खुलेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, अभिनय से लेकर फिल्म मेकिंग तक होगी पढ़ाई

0
111
Share This Post

रांची में बनने वाले संस्थान में एक्टिंग, एडिटिंग, कंटेंट राइटिंग, एनीमेशन और ओटीटी कंटेंट निर्माण जैसे आधुनिक कोर्स संचालित होंगे।

रांची। झारखंड के युवाओं के लिए फिल्म और मनोरंजन जगत में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। अब राज्य के छात्र-छात्राओं को अभिनय और फिल्मों से जुड़े प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए पुणे या कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा। रांची में जल्द ही फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की शुरुआत होने जा रही है।

यह संस्थान रांची के सूचना भवन में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के सहयोग से इसे विकसित किया जा रहा है। 22 जुलाई को इस परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

संस्थान में विद्यार्थियों को फिल्म मेकिंग, स्क्रीन एक्टिंग, कंटेंट राइटिंग, एडिटिंग, एनीमेशन और ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़े कोर्स कराए जाएंगे। यहां आधुनिक फिल्म शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित पाठ्यक्रम भी उपलब्ध होंगे।

स्क्रीन एक्टिंग में क्या सिखाया जाएगा?

  • कैमरे के सामने अभिनय
  • वॉयस और स्पीच ट्रेनिंग
  • चरित्र निर्माण और सीन एनालिसिस
  • इम्प्रोवाइजेशन व थिएटर प्रशिक्षण
  • ऑडिशन तकनीक
  • कैमरा, साउंड और मल्टी कैमरा शूट की समझ
  • इंडस्ट्री प्रोजेक्ट में अभिनय का अवसर

विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

  • सिने कैमरा और प्रोफेशनल लैब
  • एडिटिंग लैब
  • साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो
  • डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन
  • हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटर
  • कलर करेक्शन सुविधा
  • इंडस्ट्री स्टैंडर्ड सॉफ्टवेयर
  • स्क्रीनिंग थिएटर
  • प्रोफेशनल माइक्रोफोन और लाइटिंग सिस्टम

संस्थान की प्रमुख विशेषताएं

  • दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (MFA) कोर्स
  • स्क्रीन एक्टिंग, स्क्रीन राइटिंग और डॉक्यूमेंट्री सिनेमा के विशेष विभाग
  • पहले सेमेस्टर में सभी छात्रों के लिए साझा फिल्म निर्माण की बुनियादी पढ़ाई
  • फिल्मों, टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण
  • अनुभवी फिल्म विशेषज्ञों और अतिथि फैकल्टी की मास्टर क्लास
  • नियमित वर्कशॉप, प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा, इंडस्ट्री इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट
  • अंतिम सेमेस्टर में डिग्री फिल्म और प्रोडक्शन प्रोजेक्ट

इस पहल से झारखंड के युवाओं को राज्य में ही विश्वस्तरीय फिल्म शिक्षा और मनोरंजन उद्योग में करियर बनाने का अवसर मिलेगा, साथ ही राज्य में फिल्म निर्माण और क्रिएटिव इंडस्ट्री को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here