Ranchi Railway Station: बदलेगा एंट्री-एग्जिट सिस्टम, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से होगी आवाजाही
रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) के पुनर्विकास कार्य के बीच यात्रियों की एंट्री और एग्जिट व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने वाला है। आने वाले दिनों में यात्रियों की आवाजाही स्टेशन के साउथ गेट से शुरू करने की तैयारी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मौजूदा मुख्य प्रवेश द्वार यानी नॉर्थ गेट को बंद कर दिया जाएगा । इसके लिए चुटिया क्षेत्र में 800 मीटर लंबा नया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे । रेलवे ने इस ROB को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है ।
Ranchi Railway Station: नॉर्थ गेट बंद, साउथ गेट से होगी आवाजाही
रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) के पुनर्विकास कार्य के तहत साउथ गेट को यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है । साउथ गेट के चालू होते ही नॉर्थ गेट को बंद कर दिया जाएगा और उसका पुनर्निर्माण शुरू होगा । नई व्यवस्था के तहत स्टेशन तक पहुंचने का पूरा रास्ता बदल जाएगा ।
Ranchi Railway Station: चुटिया से साउथ गेट तक 800 मीटर लंबा ROB
यात्रियों को साउथ गेट तक आसानी से पहुंचाने के लिए चुटिया क्षेत्र में नया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाया जा रहा है । इस ROB की लंबाई करीब 800 मीटर होगी और इसके निर्माण पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे । दो लेन वाला यह ओवरब्रिज चुटिया स्थित इंडियन ऑयल क्षेत्र से सीधे स्टेशन के साउथ गेट को जोड़ेगा । रेलवे ने इस ROB को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है ।
Ranchi Railway Station: 447 करोड़ की लागत से हो रहा है पुनर्विकास
रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) के पुनर्विकास पर कुल करीब 447 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं । इसमें लगभग 330 करोड़ रुपये नए स्टेशन भवन के निर्माण पर खर्च होंगे, जबकि बाकी राशि इंटीरियर, फर्नीचर, यात्री सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे पर लगाई जाएगी । साउथ गेट का करीब 90% काम पूरा हो चुका है और इसे जून 2026 तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है ।
Ranchi Railway Station: एक समय में 35 हजार यात्रियों की क्षमता
पुनर्विकसित रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यहां एक समय में करीब 35 हजार यात्रियों की आवाजाही संभाली जा सके । स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठने और खाने-पीने की सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। फूड प्लाजा क्षेत्र में करीब 2,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था तैयार की जा रही है ।
Ranchi Railway Station: आधुनिक सुविधाएं और पार्किंग व्यवस्था
स्टेशन के पुनर्विकास में कई आधुनिक सुविधाएं शामिल की जा रही हैं:
- 17 लिफ्ट और 19 एस्केलेटर
- 100 रिटायरिंग रूम
- एयरपोर्ट जैसी पार्किंग व्यवस्था
- दोनों ओर अलग प्रवेश-निकास द्वार
- सोलर पैनल से 30% ऊर्जा की पूर्ति
रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) का पुनर्विकास यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। साउथ गेट के चालू होते ही नॉर्थ गेट बंद कर दिया जाएगा और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह साउथ गेट से होगी । नया ROB दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा , जिससे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
Russia Ukraine War: रातभर ड्रोन-मिसाइल हमले, 7 लोगों की मौत; बेलगोरोड-खार्किव में भारी तबाही


