Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें शहरवार पूरी लिस्ट
    by Team Abua
    September 14, 2026
  • रांची की बेटियों ने चीन में लहराया तिरंगा, जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत बना चैंपियन
    by Team Abua
    September 14, 2026
  • रांची रेलवे स्टेशन पर बनेगा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, 20 फीट के वामन अवतार पर टिकी होंगी नजरें
    by Team Abua
    September 14, 2026
  • हिंदी हमारी भाषा, संस्कृति और पहचान की आवाज़ है। 🇮🇳हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! ❤️#HindiDiwas
    by abua news jharkhand
    September 14, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newsranchi

रांची की बेटियों ने चीन में लहराया तिरंगा, जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत बना चैंपियन

By Team Abua
September 14, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

चीन को 1-0 से हराकर भारत ने लगातार तीसरी बार जीता खिताब, रांची की रौशनी, विनिमा और पार्वती ने निभाई अहम भूमिका

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की तीन बेटियों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चीन के मोकी में खेले गए एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार जूनियर महिला एशिया कप पर कब्जा जमाया। साथ ही टीम ने आगामी जूनियर विश्व कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में रांची के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, बरियातू की तीन छात्राओं का भी अहम योगदान रहा। टीम में शामिल रौशनी आईंद, विनिमा धान और पार्वती टोपनो ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

रौशनी आईंद ने पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी हॉकी का दम दिखाते हुए दो गोल किए। भारत ने यह मैच एकतरफा अंदाज में 19-0 से जीता था। वहीं विनिमा धान ने मलेशिया के खिलाफ भारत की 11-1 की बड़ी जीत में एक गोल दागा। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया।

डिफेंडर पार्वती टोपनो ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम की डिफेंस लाइन को मजबूत बनाए रखा और विपक्षी टीम के कई खतरनाक हमलों को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

खास बात यह है कि ये तीनों खिलाड़ी बरियातू के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर नियमित रूप से अभ्यास करती रही हैं। स्थानीय मैदान से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को चैंपियन बनाने तक का उनका सफर अब रांची की दूसरी युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गया है।

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की हॉकी कोच करुणा पूर्ति ने रौशनी, विनिमा और पार्वती को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा के साथ-साथ उनके अनुशासन, लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि बरियातू के एस्ट्रोटर्फ मैदान से एशिया चैंपियन बनने तक का सफर स्कूल की दूसरी छात्राओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि रांची की ये तीनों बेटियां आने वाले समय में भी भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

    Tags:

    #jharkhand news#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    रांची रेलवे स्टेशन पर बनेगा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, 20 फीट के वामन अवतार पर टिकी होंगी नजरें

    Next

    Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें शहरवार पूरी लिस्ट

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें शहरवार पूरी लिस्ट
        by Team Abua
        September 14, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें शहरवार पूरी लिस्ट
      • रांची की बेटियों ने चीन में लहराया तिरंगा, जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत बना चैंपियन
      • रांची रेलवे स्टेशन पर बनेगा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, 20 फीट के वामन अवतार पर टिकी होंगी नजरें
      • हिंदी हमारी भाषा, संस्कृति और पहचान की आवाज़ है। 🇮🇳हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! ❤️#HindiDiwas
      • झारखंड में विधवा पेंशन बढ़ाने की मांग, 1000 नहीं अब 2500 रुपये देने की उठी आवाज

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP