Wednesday, November 25, 2026
20.2 C
Jharkhand

छठ महापर्व को लेकर रांची के बाजारों में बढ़ी रौनक, सूप-दउरा से लेकर फल-प्रसाद तक के दाम जानिए

Share This Post

Ranchi: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। अपर बाजार, डोरंडा, मेन रोड समेत शहर के विभिन्न बाजारों में छठ व्रती और उनके परिजन पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के लिए कई तरह की पूजन सामग्री, फल, सब्जियां और प्रसाद बनाने के सामान की खरीदारी की जा रही है।

बांस के सूप-दउरा से लेकर मिट्टी के चूल्हे तक की खरीदारी

छठ को लेकर बाजारों में बांस से बने सूप, दउरा और टोकरियों की दुकानें सज गई हैं। इसके अलावा मिट्टी के चूल्हे, कोशी सेट, दीये और कलश की भी मांग बढ़ने लगी है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल, केला, गन्ना, सेब, संतरा और मौसमी जैसे फलों की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है। सामान की गुणवत्ता, आकार और किस्म के अनुसार अलग-अलग कीमतें निर्धारित की गई हैं।

छठ पूजा की प्रमुख सामग्री और उनके दाम

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न पूजन सामग्रियों की बाजार में कीमतें इस प्रकार हैं:

पूजन सामग्रीकीमत
बांस का सूप₹100–150 प्रति पीस
बांस का दउरा₹200–300 प्रति पीस
छोटी टोकरी₹100–200 प्रति पीस
बड़ी टोकरी₹200–350 प्रति पीस
पीतल का सूप₹1,600–2,000 प्रति पीस
पीतल का लोटा₹250–600 प्रति पीस
मिट्टी का कोशी सेट₹600–700 प्रति पीस
मिट्टी का चूल्हा₹500–700 प्रति पीस
छोटी मिट्टी की दीया₹2–5 प्रति पीस
मिट्टी का कलश₹20–50 प्रति पीस
आम की लकड़ी₹120–200 प्रति बंडल
नारियल₹30–50 प्रति पीस
केला₹50–80 प्रति दर्जन
गन्ना₹20–50 प्रति पीस
सेब₹120–380 प्रति किलो
संतरा₹80–120 प्रति किलो
मौसमी₹60–90 प्रति किलो
नींबू₹10–20 प्रति पीस
अदरक₹60–100 प्रति किलो
हल्दी₹100–120 प्रति किलो
कद्दू₹30–50 प्रति किलो
मूली₹20–40 प्रति किलो
शकरकंद₹40–60 प्रति किलो
सुथनी₹60–100 प्रति किलो
आंवला₹100–120 प्रति किलो
पानी फल₹60 प्रति किलो

ठेकुआ और खरना के प्रसाद की तैयारी, गेहूं की मांग बढ़ी

छठ महापर्व में ठेकुआ और खरना का प्रसाद बनाने के लिए गेहूं, गुड़, घी, दूध, चावल और सूखे मेवों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर कई परिवार घर में ही गेहूं की सफाई कराकर उसकी पिसाई करवाते हैं। बाजार में गोल्डन गेहूं की मांग भी बढ़ने लगी है।

वहीं, मिल संचालक भी छठ को देखते हुए तैयारियों में जुट गए हैं। मशीनों की साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। मिल मालिकों के अनुसार, 13 और 14 नवंबर से गेहूं की पिसाई शुरू की जाएगी। दानेदार गेहूं की पिसाई के लिए चार से छह रुपये प्रति किलो और चावल की पिसाई के लिए पांच से आठ रुपये प्रति किलो की दर तय बताई गई है।

प्रसाद बनाने की सामग्री और पिसाई के रेट

सामग्रीकीमत
गोल्डन गेहूं₹40–60 प्रति किलो
चावल₹35–45 प्रति किलो
गेहूं की पिसाई₹4–6 प्रति किलो
चावल की पिसाई₹5–8 प्रति किलो
खीर का चावल₹80–120 प्रति किलो
गुड़₹65–80 प्रति किलो
चीनी₹55–65 प्रति किलो
गाय का घी₹500–750 प्रति किलो
दूध₹58–65 प्रति लीटर
नारियल का गोला₹30–40 प्रति पीस
किशमिश₹350–600 प्रति किलो
काजू टूटा₹700–1,000 प्रति किलो
काजू साबुत₹700–1,800 प्रति किलो
मखाना₹600–1,200 प्रति किलो
इलायची₹2,500–4,500 प्रति किलो

बाजारों में बढ़ेगी खरीदारी की रफ्तार

छठ महापर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। व्रती और उनके परिजन पूजा की जरूरी सामग्री जुटाने में लगे हैं। वहीं, दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पूजन सामग्री, फल और प्रसाद बनाने के सामान का स्टॉक तैयार करना शुरू कर दिया है।

    Hot this week

    Akshara Singh Eetha Movie: भोजपुरी की शान अक्षरा सिंह फिर मचाएंगी धमाल, फिल्म ‘ईथा’ में आएंगी नजर…

    भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और दर्शकों के दिलों...

    झारखंड विधानसभा पहुंचे CM हेमन्त सोरेन, मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

    Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के झारखंड विधानसभा...

    Topics

    Akshara Singh Eetha Movie: भोजपुरी की शान अक्षरा सिंह फिर मचाएंगी धमाल, फिल्म ‘ईथा’ में आएंगी नजर…

    भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और दर्शकों के दिलों...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img