रामगढ़ में NH 23 पर हाथियों का उत्पात, करंट लगने से रांची में जंबो की मौत

0
23
jharkhand elephant
jharkhand elephant attack
Share This Post

रामगढ़ के संभागीय Forest Officer (DFO) वेद प्रकाश कंबोज ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के कम से कम 50 हाथियों ने NH 23 को अवरुद्ध कर दिया। जिससे लंबी जाम लग गई। इतना ही नहीं, बाद में हाथियों ने दुलमी और चित्तरपुर ब्लॉक में फसलों को बर्बाद कर दिया और लोगों पर भी हमला किया।
झारखंड के रामगढ़ में गुरुवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर रामगढ़ को स्टील सिटी बोकारो से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 को करीब 50 हाथियों के जत्थे ने जाम कर दिया। जिससे इस हाईवे पर वाहनों और ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। रामगढ़ के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) वेद प्रकाश कंबोज ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात को हुई इस घटना के दौरान स्थानीय युवाओं ने खूब सेल्फी और वीडियो शूट किया है।

वन अधिकारी कम्बोज ने बताया कि हाथियों का यह झुंड पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल को पार कर झारखंड में आ गया था और इसमें यहां के हाथी भी शामिल हो गए थे। झुंड अब रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के साथ मुरमकला के पास एक जंगल में रामगढ़ शहर और जिला मुख्यालय के पास डेरा डाले हुए है। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और रात के समय घरों से बाहर निकलने से बचने को कहा है।

बिजली का करंट लगने से हाथी की मौत
वहीं, झारखंड के रांची जिले के एक गांव में बिजली के तार के संपर्क में आने से एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात राज्य की राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर चोगडीह बरवाडीह गांव में हाथी धान के खेत से गुजर रहा था, तभी यह घटना हुई। मुझे शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मामले की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया गया है। फिलहाल हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here