यात्रियों की भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 10 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच; देखें पूरी लिस्ट

0
82
Share This Post

15 से 21 अगस्त के बीच दक्षिण-पूर्व रेलवे की कई प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाई जाएगी कोच क्षमता, यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद

चक्रधरपुर। त्योहार और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से 15 से 21 अगस्त के बीच 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इन कोचों में एसी के साथ-साथ स्लीपर और चेयर कार की सुविधा भी शामिल है।

रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। अलग-अलग ट्रेनों में जरूरत के अनुसार अलग-अलग तारीखों पर अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

इन ट्रेनों में बढ़ेगी कोच की संख्या

12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस: 15 से 21 अगस्त तक अतिरिक्त थ्री-टियर स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

12883 रूपसी बंगला एक्सप्रेस: 16 अगस्त को अतिरिक्त चेयर कार कोच की सुविधा मिलेगी।

12884 पुरुलिया-हावड़ा रूपसी बंगला एक्सप्रेस: 16 अगस्त को अतिरिक्त चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा।

18030 शालीमार-मुंबई एक्सप्रेस: 15 से 21 अगस्त तक एसी और नॉन-एसी स्लीपर कोच की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।

18039 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस: 16 अगस्त को अतिरिक्त नॉन-एसी स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

18045 शालीमार-चारलपल्ली एक्सप्रेस: 15 से 21 अगस्त तक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी।

18063 येलाहांका एसी एक्सप्रेस: 20 अगस्त को अतिरिक्त एसी स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

18107 राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस: 15 और 16 अगस्त को अतिरिक्त एसी स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस: 15, 18 और 20 अगस्त को अतिरिक्त नॉन-एसी स्लीपर कोच की सुविधा दी जाएगी।

18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 18 अगस्त को अतिरिक्त थ्री-टियर स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

रेलवे के इस कदम से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने की उम्मीद है। खासकर लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को इससे राहत मिल सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने से पहले संबंधित ट्रेन की उपलब्धता और कोच की स्थिति जरूर जांच लें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here