15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी झारखण्ड नगर निकाय चुनाव की तैयारियां

0
26
nirwachan aayog jharkhand
Share This Post

झारखण्ड में नगर निकाय के चुनाव होने वाले हैं ,इसके लिए तैयारियां जोरो से चल रही है .राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि 15 नवंबर तक सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली जायेगी। जिलों से रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि कुल कितने बूथों पर वोट कराये जाएंगे। उसी समय शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या भी स्पष्ट होगी। झारखण्ड नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार चुनाव एक चरण में होंगे। यह पहली बार हो रहा है जब पूरे राज्य में एक साथ एक ही चरण में चुनाव करा लिए जाएंगे। यह चुनाव ईवीएम से होगा। चुनाव के बाद मतगणना के परिणाम एक ही दिन में मिल जाएंगे।

HOME YOUTUBE

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here