पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा, आम जनता पर फिर टूटा महंगाई का कहर

0
376
Share This Post

Petrol & Diesel Up By ₹3, Inflation Pressure Hits Common People Hard

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 15 मई से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही CNG की कीमतों में भी ₹2 प्रति किलो की वृद्धि की गई है।

बताया जा रहा है कि पिछले चार वर्षों में खुदरा ईंधन कीमतों में यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है। सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि ईरान युद्ध और वैश्विक सप्लाई चेन संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसका असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है।

दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में ₹2.80 से ₹3.30 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

CNG उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है। दिल्ली-NCR में CNG अब ₹79.09 प्रति किलो हो गई है, जबकि मुंबई क्षेत्र में भी ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी लागू की गई है।

सरकार का कहना है कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है और घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक भारत के पास लगभग 60 दिनों का फ्यूल स्टॉक और करीब 45 दिनों का LPG भंडार मौजूद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया संकट और गहराता है, तो आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसका असर ट्रांसपोर्ट, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

प्रमुख शहरों में नई कीमतें

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹97.77 | डीजल ₹90.67
  • मुंबई: पेट्रोल ₹106.68 | डीजल ₹93.14
  • कोलकाता: Petrol ₹108.74 | Diesel ₹95.13
  • चेन्नई: Petrol ₹103.67 | Diesel ₹95.25

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here