Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • अंतिम विदाई के लिए भी मिलेगी पूरी व्यवस्था, IITF में Moksh Voyage का अनोखा स्टॉल बना चर्चा का विषय..
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पुलिस अधिकारी की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: गांव से जिला मुख्यालय तक विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम..
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • IITF-2026 में झारखंड के स्थानीय उत्पादों की धूम, पलाश मार्ट की बिक्री 30 लाख रुपये के पार…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

JharkhandBusiness

अंतिम विदाई के लिए भी मिलेगी पूरी व्यवस्था, IITF में Moksh Voyage का अनोखा स्टॉल बना चर्चा का विषय..

By Team Abua
November 24, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

नई दिल्ली: महानगरों की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोगों के पास अपनों के लिए समय लगातार कम होता जा रहा है, वहीं अब अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं भी एक संगठित सेवा का रूप लेने लगी हैं। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में Moksh Voyage का स्टॉल इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पहल अंतिम यात्रा के वाहन, चार कंधे, पंडित, अंतिम संस्कार की सामग्री से लेकर अस्थि विसर्जन तक की व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार, अब तक 300 से अधिक लोग इसके लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

अंतिम यात्रा के लिए चार कंधे जुटाना भी बन रही चुनौती

महानगरों में बदलती जीवनशैली और सामाजिक रिश्तों का स्वरूप कई बार असहज करने वाली तस्वीर पेश करता है। खुशियों के अवसर पर बारातियों की संख्या कम हो रही है, तो दुख की घड़ी में अंतिम यात्रा के लिए चार कंधे जुटाना भी कई परिवारों के सामने चुनौती बनता जा रहा है।

इसी बदलते सामाजिक परिवेश के बीच भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के हॉल नंबर 7A में लगा Moksh Voyage का स्टॉल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाओं की जानकारी पाकर लोग पहले हैरानी जताते हैं और फिर इसकी जरूरत एवं व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

अंतिम संस्कार से अस्थि विसर्जन तक की व्यवस्था

नमो गंगे वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड की पहल Moksh Voyage दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कुछ शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। इसका उद्देश्य किसी अपने को खोने वाले परिवारों को अंतिम संस्कार की व्यवस्था के दौरान होने वाली भागदौड़ और परेशानियों से राहत देना है।

इस सेवा के तहत पार्थिव शरीर को घर से श्मशान घाट तक ले जाने के लिए विशेष वाहन, अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और अन्य आवश्यक सामग्री, पंडित, धार्मिक अनुष्ठान तथा फूलों से सजावट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा अस्थियों के संग्रह से लेकर उनके विसर्जन के लिए नाव और घाट की व्यवस्था में भी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

जीवनकाल में ही अंतिम विदाई के लिए करा रहे पंजीकरण

कंपनी के निदेशक विश्व कंदर्प के अनुसार, कई लोग अपने जीवनकाल में ही अंतिम विदाई से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। उनके मुताबिक, इसके पीछे कई सामाजिक और पारिवारिक कारण हैं। कुछ बुजुर्गों को यह चिंता रहती है कि उनके निधन के बाद उनके बच्चे या परिजन अंतिम संस्कार की व्यवस्था ठीक से नहीं कर पाएंगे अथवा उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा।

इस पहल का उद्देश्य लोगों को पहले से व्यवस्था करने का विकल्प देना है, ताकि किसी अपने के निधन के बाद परिवार को गहरे दुख के बीच जरूरी इंतजामों के लिए परेशान न होना पड़े।

विदेश में मृत्यु होने पर भी भारत लाने में मिलेगी मदद

Moksh Voyage के अनुसार, विदेश में किसी भारतीय नागरिक की मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर को भारत लाने में भी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कंपनी का दावा है कि ब्रिटेन जैसे देशों में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में कई सप्ताह लगने की स्थिति में पार्थिव शरीर को भारत लाने और आगे अस्थि संबंधी व्यवस्थाओं में भी सहयोग दिया जाता है।

बदलते सामाजिक और पारिवारिक परिवेश के बीच Moksh Voyage की यह पहल अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाओं को व्यवस्थित रूप देने की कोशिश के तौर पर सामने आई है। IITF में इसका स्टॉल आधुनिक महानगरीय जीवन की एक ऐसी जरूरत पर चर्चा छेड़ रहा है, जिसके बारे में आमतौर पर लोग खुलकर बात करने से बचते हैं।

    Tags:

    Ash ImmersionBusiness News IndiaCremation ServicesDelhi NCR NewsEnd of Life PlanningFuneral ArrangementsFuneral PlanningFuneral ServicesIITF 2026India International Trade FairLast Rites ServicesMoksh VoyageNamo Gange WellnessSocial Change
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पुलिस अधिकारी की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल…

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • अंतिम विदाई के लिए भी मिलेगी पूरी व्यवस्था, IITF में Moksh Voyage का अनोखा स्टॉल बना चर्चा का विषय..
        by Team Abua
        November 24, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by Team Abua
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by Team Abua
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by Team Abua
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • अंतिम विदाई के लिए भी मिलेगी पूरी व्यवस्था, IITF में Moksh Voyage का अनोखा स्टॉल बना चर्चा का विषय..
      • पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पुलिस अधिकारी की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल…
      • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: गांव से जिला मुख्यालय तक विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम..
      • IITF-2026 में झारखंड के स्थानीय उत्पादों की धूम, पलाश मार्ट की बिक्री 30 लाख रुपये के पार…
      • #chhathpuja #festival # #jharkhand #ranchj #fyp

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP