Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: गांव से जिला मुख्यालय तक विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम..
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • IITF-2026 में झारखंड के स्थानीय उत्पादों की धूम, पलाश मार्ट की बिक्री 30 लाख रुपये के पार…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • #chhathpuja #festival # #jharkhand #ranchj #fyp
    by Team Abua
    November 15, 2026
  • Jharkhand Chief Minister Hemant Soren inaugurating Jharkhand Pavilion at India International Trade Fair IITF 2026 in Delhi.Hemant Soren Inaugurates Jharkhand Pavilion at IITF 2026
    IITF 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखेगी राज्य की पहचान
    by Team Abua
    November 14, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhandlatest news

IITF-2026 में झारखंड के स्थानीय उत्पादों की धूम, पलाश मार्ट की बिक्री 30 लाख रुपये के पार…

By Team Abua
November 24, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

नई दिल्ली/राँची: भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन का पलाश मार्ट लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, तसर सिल्क के परिधान, प्राकृतिक एवं हर्बल उत्पादों और स्थानीय कृषि उत्पादों को देशभर से आए आगंतुकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। खास बात यह है कि इस मंच के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के लिए राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध हो रहा है।

 पलाश मार्ट से ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिल रही नई पहचान

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से संचालित पलाश ब्रांड ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को एक साझा पहचान और व्यापक बाजार उपलब्ध करा रहा है। IITF जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिला उद्यमियों को नए ग्राहकों से जुड़ने, अपने उत्पादों की ब्रांडिंग करने और कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिल रहा है।

 हस्तनिर्मित साबुन और हर्बल उत्पाद बने आकर्षण

पलाश मार्ट में जनजातीय डिजाइन से प्रेरित धातु के आभूषण, हस्तनिर्मित साबुन, प्राकृतिक तेल, हर्बल सौंदर्य उत्पाद और जैविक वस्तुएं विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। जमशेदपुर के बिशुनपुर स्थित तुरकेपुर की महिला उद्यमी मीनू रक्षित अपने स्टॉल पर नारियल और मावा तेल से तैयार लगभग 20 प्रकार के हस्तनिर्मित साबुन प्रदर्शित कर रही हैं।

उनके उत्पादों में हल्दी, एलोवेरा, नीम और तुलसी से तैयार तेल एवं क्रीम के अलावा मधुमक्खी के छत्ते और चुकंदर पाउडर से बना विशेष लिप बाम भी शामिल है। मीनू के अनुसार, इन उत्पादों में रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। फूलों और पत्तियों से प्राकृतिक खुशबू तैयार की जाती है। पिछले वर्ष उनके उत्पाद खरीदने वाले ग्राहक इस बार भी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

 जीरा फूल राइस की खुशबू पहुंच रही राष्ट्रीय बाजार तक

झारखंड का पारंपरिक जीरा फूल चावल भी मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जीरे जैसी विशिष्ट खुशबू और खास स्वाद के लिए प्रसिद्ध इस चावल को राज्य के बाहर भी खरीदारों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता झारखंड के स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की नई संभावनाएं दिखा रही है।

 4500 साल पुरानी डोकरा कला की कलाकृतियां बनीं आकर्षण

झारखंड की पारंपरिक धातु शिल्पकला डोकरा आर्ट की मूर्तियां, सजावटी सामान और बर्तन भी आगंतुकों का ध्यान खींच रहे हैं। लगभग 4,500 वर्ष पुरानी इस कला की पहचान इसकी बारीक कारीगरी और विशिष्ट कलात्मकता है। झारखंड की डोकरा कला को जीआई टैग भी प्राप्त है, जिससे इसकी पारंपरिक पहचान और विशिष्टता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

 IITF में 30 लाख रुपये तक पहुंची पलाश मार्ट की बिक्री

पलाश मार्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर मुकेश सचिन ने बताया कि IITF-2026 में पलाश मार्ट की कुल बिक्री 30 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि स्टॉल पर आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और झारखंड के उत्पादों के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक है। यह ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी मेहनत को मिल रही पहचान का प्रमाण है।

 तसर सिल्क की साड़ियों और सूट की भी बढ़ी मांग

पलाश मार्ट में प्रदर्शित तसर सिल्क की साड़ियों और सूट की आकर्षक रेंज भी खरीदारों को खूब लुभा रही है। पारंपरिक बुनाई, खूबसूरत डिजाइन और आकर्षक रंगों से सजे इन परिधानों को लेकर लोगों में खास उत्साह है। IITF-2026 के माध्यम से झारखंड की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और ग्रामीण महिला उद्यमिता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है।

    Tags:

    Dokra ArtHandicraftsIITF 2026Indian International Trade FairJeera Phool RiceJharkhand Local ProductsJharkhand NewsJharkhand PavilionJSLPSMade in JharkhandPalash MartRural Women EntrepreneursSelf Help GroupsTasar SilkWomen Empowerment
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    #chhathpuja #festival # #jharkhand #ranchj #fyp

    Next

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: गांव से जिला मुख्यालय तक विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम..

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: गांव से जिला मुख्यालय तक विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम..
        by Team Abua
        November 24, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by Team Abua
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by Team Abua
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by Team Abua
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: गांव से जिला मुख्यालय तक विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम..
      • IITF-2026 में झारखंड के स्थानीय उत्पादों की धूम, पलाश मार्ट की बिक्री 30 लाख रुपये के पार…
      • #chhathpuja #festival # #jharkhand #ranchj #fyp
      • IITF 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखेगी राज्य की पहचान
      • IITF 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का किया भ्रमण, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की ली जानकारी

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP