मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 विजेता दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

0
108
Share This Post

मुख्यमंत्री ने दीपाली रिया को जीत की बधाई देते हुए कहा, उनकी सफलता झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा है और राज्य की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाएगी।

रांची:मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतने वाली दीपाली रिया ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री को 29 मार्च 2026 को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 प्रतियोगिता में विजेता बनने तक के अपने सफर, चुनौतियों और अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दीपाली रिया की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज जीतकर न केवल बोकारो जिले, बल्कि पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता आने वाले समय में राज्य की अन्य युवा प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है और यहां के युवा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपाली रिया भविष्य में भी राज्य और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here