फरवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है जैक बोर्ड परीक्षा, 12 नवंबर से आवेदन
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से शुरू हो सकती हैं। परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह तक संपन्न कराने की योजना है।…
चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया विकास का निर्देश
चांडिल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया। इस दौरान वे डैम की विहंगम प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम को झारखंड के पर्यटन…
झारखंड हाईकोर्ट को मिली डिजिटल सौगात, CJI सूर्यकांत ने अत्याधुनिक डेटा सेंटर समेत 6 नई सेवाओं का किया उद्घाटन
रांची: झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में अत्याधुनिक डेटा सेंटर और छह नई डिजिटल सेवाओं का उद्घाटन किया।…
चांडिल की प्राकृतिक खूबसूरती बनेगी झारखंड के पर्यटन विकास की नई पहचान : CM हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को लेकर कहा कि यह क्षेत्र केवल अपनी मनमोहक प्राकृतिक छटा के लिए ही नहीं, बल्कि झारखंड के पर्यटन विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। स्थानीय रोजगार और आजीविका के खुलेंगे नए अवसर…
स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों की मारामारी, नवंबर अंत तक बढ़ाया गया पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
Ranchi: त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच स्पेशल ट्रेनों में भी आरक्षित सीटों की उपलब्धता कम हो गई है। स्थिति यह है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों में भी बर्थ लगभग फुल चल रही हैं। वहीं, कई सामान्य ट्रेनों में भी निर्धारित तिथियों के लिए…
मतदाता सूची से नाम हटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, अनजान लिंक पर क्लिक न करें
Jharkhand: मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का डर दिखाकर साइबर ठगी की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में मतदाताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। इन दिनों “Your name has been removed from the draft voter list” जैसे संदेश भेजकर लोगों को भ्रमित करने और अनजान लिंक पर…
झारखंड के गोड्डा में 2.9 MTPA का सीमेंट प्लांट लगाएगी अंबुजा सीमेंट्स, 14,500 करोड़ से होगा विस्तार
Godda: देश के सीमेंट उद्योग में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अंबुजा सीमेंट्स ने बड़े विस्तार की तैयारी की है। कंपनी ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड परियोजनाओं के जरिए अपनी उत्पादन क्षमता में 30 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) की बढ़ोतरी करने की योजना पर काम कर रही…
गरीबों और वंचितों तक खुद पहुंचे न्याय व्यवस्था, भाषा बने न्याय में बाधा नहीं : CJI सूर्यकांत
Deoghar: भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था का मकसद सिर्फ अदालतों के माध्यम से लोगों तक न्याय पहुंचाना नहीं, बल्कि न्याय से वंचित लोगों तक स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना भी है। विधिक सेवा…
देवघर कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, तीन साल बाद भी दोषियों पर कार्रवाई अधूरी
Deoghar: कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत देवघर कॉलेज में जैक (JAC) फंड से जुड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में तीन साल बीतने के बावजूद विभागीय कार्रवाई पूरी नहीं होने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नाराजगी जतायी है। मामले में पूर्व में निर्देश…
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! 20 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, तेजी से गिरेगा तापमान
Ranchi: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु का आंशिक असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान तीन नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से…





