Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Team India captain Shubman Gill during India's ODI cricket series against New Zealand.India vs New Zealand ODI Series
    न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतना भारत के लिए बड़ी चुनौती, शुभमन गिल के सामने इतिहास दोहराने की परीक्षा
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Ambuja Cements proposed 2.9 MTPA cement grinding plant in Godda, Jharkhand, as part of its expansion plan.Ambuja Cements Godda Plant
    झारखंड के गोड्डा में 2.9 MTPA का सीमेंट प्लांट लगाएगी अंबुजा सीमेंट्स, 14,500 करोड़ से होगा विस्तार
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Chief Justice of India Justice Surya Kant addresses a state-level legal services and empowerment camp at Deoghar Civil Court in Jharkhand.CJI Surya Kant Deoghar Visit
    गरीबों और वंचितों तक खुद पहुंचे न्याय व्यवस्था, भाषा बने न्याय में बाधा नहीं : CJI सूर्यकांत
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar seeks action against officials over financial irregularities in Deoghar College JAC fund.Deoghar College Financial Irregularities
    देवघर कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, तीन साल बाद भी दोषियों पर कार्रवाई अधूरी
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar seeks action against officials over financial irregularities in Deoghar College JAC fund.Deoghar College Financial Irregularities
EducationJharkhandlatest news

देवघर कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, तीन साल बाद भी दोषियों पर कार्रवाई अधूरी

By Team Abua
November 3, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

Deoghar: कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत देवघर कॉलेज में जैक (JAC) फंड से जुड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में तीन साल बीतने के बावजूद विभागीय कार्रवाई पूरी नहीं होने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नाराजगी जतायी है। मामले में पूर्व में निर्देश जारी होने के बाद भी दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लंबित है। इसे गंभीरता से लेते हुए लोकभवन ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है।

जैक कर्मी के नाम पर उठाया गया मानदेय

मामला जैक फंड से कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है। आरोप है कि जैक के एक कर्मी के नाम पर ढाई साल तक का मानदेय उठाया गया, जिसकी कुल राशि करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है। इस मामले में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार गुप्ता समेत संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

2023 में ही दिया गया था कार्रवाई का निर्देश

लोकभवन के अनुसार, इस मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश 20 अप्रैल 2023 को ही विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया गया था। इसके बावजूद अब तक न तो विभागीय कार्रवाई का अंतिम निष्पादन किया गया और न ही दोषियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई या दंड से संबंधित कोई जानकारी लोकभवन को उपलब्ध करायी गयी।

कुलपति से मांगा गया जवाब

लोकभवन के अवर सचिव संजय कुमार ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र भेजकर इस मामले में जवाब-तलब किया है। पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्रवाई में हो रही देरी पर सवाल उठाये गये हैं। साथ ही तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

लंबित कार्रवाई पर लोकभवन सख्त

राज्यपाल ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के बावजूद कार्रवाई पूरी नहीं होने पर नाराजगी जतायी है। लोकभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को मामले में गंभीरता दिखाते हुए विभागीय प्रक्रिया का अंतिम निष्पादन करने और की गयी कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

    Tags:

    Jharkhand NewsDeoghar CollegeDeoghar NewsDr Basant Kumar GuptaFinancial IrregularitiesGovernor Santosh Kumar GangwarJAC FundJAC Fund MisuseJharkhand Education NewsLok BhavanSiddho Kanhu Murmu UniversitySKMU DumkaUniversity Administration
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    CID files second supplementary chargesheet in JPSC 14th Civil Services examination scam in Jharkhand News
    Previous

    JPSC परीक्षा घोटाले में CID की दूसरी पूरक चार्जशीट, 10 नए आरोपी नामजद; 11 अभ्यर्थियों से वसूले थे एक करोड़ रुपये

    Chief Justice of India Justice Surya Kant addresses a state-level legal services and empowerment camp at Deoghar Civil Court in Jharkhand.CJI Surya Kant Deoghar Visit
    Next

    गरीबों और वंचितों तक खुद पहुंचे न्याय व्यवस्था, भाषा बने न्याय में बाधा नहीं : CJI सूर्यकांत

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Team India captain Shubman Gill during India's ODI cricket series against New Zealand.India vs New Zealand ODI Series
        न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतना भारत के लिए बड़ी चुनौती, शुभमन गिल के सामने इतिहास दोहराने की परीक्षा
        by Team Abua
        November 3, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतना भारत के लिए बड़ी चुनौती, शुभमन गिल के सामने इतिहास दोहराने की परीक्षा
      • झारखंड के गोड्डा में 2.9 MTPA का सीमेंट प्लांट लगाएगी अंबुजा सीमेंट्स, 14,500 करोड़ से होगा विस्तार
      • गरीबों और वंचितों तक खुद पहुंचे न्याय व्यवस्था, भाषा बने न्याय में बाधा नहीं : CJI सूर्यकांत
      • देवघर कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, तीन साल बाद भी दोषियों पर कार्रवाई अधूरी
      • JPSC परीक्षा घोटाले में CID की दूसरी पूरक चार्जशीट, 10 नए आरोपी नामजद; 11 अभ्यर्थियों से वसूले थे एक करोड़ रुपये

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP