Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • बॉलीवुड फिल्मों में दिखने लगा छठ का रंग, आयुष्मान-शरवरी ने पानी में खड़े होकर दिया सूर्य देव को अर्घ्य
    by Team Abua
    September 21, 2026
  • रांची के पिस्का मोड़ में बनेगा मधुमक्खी के छत्ते जैसा दुर्गा पूजा पंडाल, 14 फीट की होगी मां की प्रतिमा
    by Team Abua
    September 21, 2026
  • रांची में 22 सितंबर को मनेगा करम पर्व, सजने लगे अखड़े; 21 को पहली बार होगा ट्राइबल फैशन शो
    by Team Abua
    September 21, 2026
  • रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, रिपोर्ट ठीक रही तो मंगलवार को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
    by Team Abua
    September 21, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAFestivalJharkhandlatest newsranchi

रांची में 22 सितंबर को मनेगा करम पर्व, सजने लगे अखड़े; 21 को पहली बार होगा ट्राइबल फैशन शो

By Team Abua
September 21, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

शहर के पूजा स्थलों पर तैयारियां अंतिम दौर में, मोरहाबादी में करम पूर्व संध्या समारोह में युवक-युवतियां पेश करेंगे पारंपरिक गीत और नृत्य

रांची: झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा करम पर्व इस बार 22 सितंबर को मनाया जाएगा। भादो महीने की एकादशी के अवसर पर होने वाले इस पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गयी हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में करम पूजा स्थलों और अखड़ों को फूल-पत्तियों से सजाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

मोरहाबादी में होगा करम पूजा कार्यक्रम

मोरहाबादी स्थित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के अखड़े में 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से करम पूजा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। वहीं, शाम के समय राजधानी की अलग-अलग करम पूजा समितियों की ओर से अपने-अपने पूजा स्थलों पर करम पूजा का आयोजन किया जाएगा।

करम पूर्व संध्या पर पहली बार ट्राइबल फैशन शो

करम पर्व से एक दिन पहले यानी 21 सितंबर को मोरहाबादी के दीक्षांत मंडप में सरना नवयुवक संघ की ओर से करम पूर्व संध्या समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पहली बार बच्चों के लिए ट्राइबल फैशन शो आयोजित किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी एयर होस्टेस और एंटरप्रेन्योर कांति गाड़ी को दी गयी है।

समारोह में आदिवासी छात्रावासों के युवक-युवतियां पारंपरिक करम गीतों पर आधारित गीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संघ की पत्रिका ‘सरना फूल’ का लोकार्पण भी किया जाएगा।

फूल-पत्तियों से सज रहे पूजा स्थल

करम पर्व को लेकर रांची के कई इलाकों में पूजा स्थलों को सजाने का काम चल रहा है। सजावट में फूलों और हरी पत्तियों का विशेष इस्तेमाल किया जा रहा है।

सहजानंद चौक, करमटोली चौक, बरियातू, कडरू सहित शहर के कई क्षेत्रों में करम पूजा समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। पर्व के दौरान अखड़ों में पारंपरिक पूजा, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, रिपोर्ट ठीक रही तो मंगलवार को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

    Next

    रांची के पिस्का मोड़ में बनेगा मधुमक्खी के छत्ते जैसा दुर्गा पूजा पंडाल, 14 फीट की होगी मां की प्रतिमा

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • बॉलीवुड फिल्मों में दिखने लगा छठ का रंग, आयुष्मान-शरवरी ने पानी में खड़े होकर दिया सूर्य देव को अर्घ्य
        by Team Abua
        September 21, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • बॉलीवुड फिल्मों में दिखने लगा छठ का रंग, आयुष्मान-शरवरी ने पानी में खड़े होकर दिया सूर्य देव को अर्घ्य
      • रांची के पिस्का मोड़ में बनेगा मधुमक्खी के छत्ते जैसा दुर्गा पूजा पंडाल, 14 फीट की होगी मां की प्रतिमा
      • रांची में 22 सितंबर को मनेगा करम पर्व, सजने लगे अखड़े; 21 को पहली बार होगा ट्राइबल फैशन शो
      • रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, रिपोर्ट ठीक रही तो मंगलवार को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
      • 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, पर्यटन सत्र की तैयारियां पूरी

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP