Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand Chief Minister Hemant Soren during a cabinet meeting announcing major development projects and policy decisions in 2026..Jharkhand Cabinet Decisions 2026
    झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: 7890 चापाकल, 500 बेड का अस्पताल और 607 करोड़ की सिंचाई योजना को मंजूरी
    by Team Abua
    October 28, 2026
  • Patratu tourism destination in Jharkhand receives Silver Banyan Award at THE WEEK Heritage Awards 2026.Patratu Tourism
    पतरातू को राष्ट्रीय सम्मान, THE WEEK Heritage Awards 2026 में मिला Silver Banyan Award
    by Team Abua
    October 28, 2026
  • Cyclone Arnab weather alert in Jharkhand with forecast of heavy rainfall, thunderstorms and strong winds.Cyclone Arnab
    झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
    by Team Abua
    October 28, 2026
  • Jharkhand JETET 2026 examination preparations for 5.65 lakh candidates at 986 centres.Jharkhand TET 2026
    JETET-2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    by Team Abua
    October 28, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Cyclone Arnab weather alert in Jharkhand with forecast of heavy rainfall, thunderstorms and strong winds.Cyclone Arnab
Jharkhandweather

झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

By Team Abua
October 28, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

रांची, 28 अक्टूबर 2026।अबुआ न्यूज़ झारखंड

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।

रांची समेत मध्य झारखंड में दिखेगा तूफान का असर

राजधानी रांची समेत मध्य झारखंड के कई जिलों में चक्रवाती तूफान का प्रभाव देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 30 अक्टूबर को येलो अलर्ट रहने की संभावना बताई गई है। 31 अक्टूबर से मौसम में सुधार के संकेत हैं।

तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार,राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और आसपास के मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, 28 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और आसपास के मध्य झारखंड में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है। दक्षिणी और आसपास के मध्य झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

29 अक्टूबर को भी खराब मौसम का खतरा

29 अक्टूबर को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है। पूर्वी और आसपास के मध्य झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और चतरा समेत कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

30 अक्टूबर से मौसम में सुधार के संकेत

30 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके बाद 31 अक्टूबर और एक नवंबर को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, एक और दो नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जमशेदपुर में 32.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

मंगलवार को जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बोकारो में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, जबकि चाईबासा में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान बरतें सावधानी

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों में जाने, पेड़ों के नीचे खड़े होने और बिजली के खंभों के पास रहने से बचना चाहिए। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने की जरूरत है।

    Tags:

    Jharkhand NewsBokaro Weather UpdateCyclone ArnabHeavy Rain Alert JharkhandIMD Weather AlertJamshedpur WeatherJharkhand Rain AlertJharkhand Weather AlertJharkhand Weather UpdateRanchi Weather NewsWeather Forecast Jharkhand
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Jharkhand JETET 2026 examination preparations for 5.65 lakh candidates at 986 centres.Jharkhand TET 2026
    Previous

    JETET-2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    Patratu tourism destination in Jharkhand receives Silver Banyan Award at THE WEEK Heritage Awards 2026.Patratu Tourism
    Next

    पतरातू को राष्ट्रीय सम्मान, THE WEEK Heritage Awards 2026 में मिला Silver Banyan Award

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand Chief Minister Hemant Soren during a cabinet meeting announcing major development projects and policy decisions in 2026..Jharkhand Cabinet Decisions 2026
        झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: 7890 चापाकल, 500 बेड का अस्पताल और 607 करोड़ की सिंचाई योजना को मंजूरी
        by Team Abua
        October 28, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: 7890 चापाकल, 500 बेड का अस्पताल और 607 करोड़ की सिंचाई योजना को मंजूरी
      • पतरातू को राष्ट्रीय सम्मान, THE WEEK Heritage Awards 2026 में मिला Silver Banyan Award
      • झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
      • JETET-2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा
      • चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab): रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी बंद

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP