Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Navratangarh: The Lost Capital Hiding Centuries of Secrets ।। Journey Through Jharkhand ।। #history
    by abua news jharkhand
    October 11, 2026
  • दुर्गा पूजा पंडालों को स्वच्छता और सुरक्षा पर मिलेगा पुरस्कार, 100 अंकों के 10 मानकों पर होगा मूल्यांकन
    by Team Abua
    October 11, 2026
  • Amitabh Bachchan Greets Fans Outside Jalsa on His 84th Birthday #amitabh
    by abua news jharkhand
    October 11, 2026
  • दिल्ली-चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक से धुआँ निकलने के बाद लिया फैसला
    by Team Abua
    October 11, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newspoliticsranchi

AI और डिजिटल गवर्नेंस से बदलेगा झारखंड, सरकार ने Vision 2050 का नया ब्लूप्रिंट किया पेश

By Team Abua
July 9, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

नई दिल्ली: झारखंड सरकार ने राज्य को डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान सरकार ने Vision 2050 के तहत डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश को लेकर विस्तृत रोडमैप पेश किया।

सरकार का कहना है कि इस विजन का उद्देश्य शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और नागरिक सेवाओं में AI आधारित तकनीकों का उपयोग बढ़ाकर निर्णय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज, जवाबदेह और डेटा आधारित बनाना है, ताकि लोगों को आधुनिक और बेहतर सरकारी सेवाएं मिल सकें।

AI Policy 2026-2031 का खाका भी किया पेश

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित झारखंड AI Policy 2026-2031 की रूपरेखा भी साझा की गई। इस नीति के जरिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खनन, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में AI आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया कि डेटा सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी, पारदर्शिता और जिम्मेदार तकनीकी उपयोग इस नीति की प्राथमिकता होंगे।

बेहतर प्रशासन के लिए सरकार ने Chief Minister Data Intelligence Platform (CM-DIP) विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। यह AI आधारित प्लेटफॉर्म सरकारी योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और विभागीय कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा। साथ ही बहुभाषी डिजिटल सेवाएं, व्हाट्सएप आधारित नागरिक सुविधाएं, ऑनलाइन शिकायत निवारण और पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने की योजना भी प्रस्तुत की गई।

बैठक में तीन प्रमुख AI परियोजनाओं CM-DIP, Health & Nutrition Vigilance System (HNVS) और Critical Minerals Administration System (CMAS) पर विशेष जोर दिया गया। इन पहलों के जरिए शासन, स्वास्थ्य सेवाओं और खनिज प्रशासन को आधुनिक डेटा एनालिटिक्स और AI तकनीक से अधिक प्रभावी बनाने की योजना है।

AI इकोसिस्टम विकसित करने पर रहेगा फोकस

सरकार ने State AI Mission, Jharkhand AI Cloud, AI Innovation Hub, AI Park, AI Innovation Zones, Centres of Excellence और एकीकृत स्टार्टअप एवं स्किलिंग इकोसिस्टम विकसित करने की घोषणा की। इन पहलों से अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्योग-अकादमिक सहयोग को नई गति मिलेगी।

इस डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए अगले पांच वर्षों में ₹1,150 करोड़ निवेश करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह राशि AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्षमताओं के विस्तार, नवाचार और सरकारी विभागों में AI तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने में खर्च की जाएगी।

रांची में बनेगा आधुनिक IT Park

सरकार ने रांची में 100.97 एकड़ में अत्याधुनिक IT Park विकसित करने की योजना भी साझा की। यहां ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को स्थापित करने की तैयारी है। Vision 2050 के तहत सरकार का लक्ष्य ₹10,000 करोड़ से अधिक निवेश, 50 से ज्यादा GCC, 1,000 AI स्टार्टअप्स और 1 लाख से अधिक AI आधारित रोजगार सृजित करना है।

रोडमैप में AI शिक्षा, एडवांस स्किल डेवलपमेंट, शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी और सरकारी अधिकारियों व युवाओं के क्षमता निर्माण पर भी विशेष जोर दिया गया है, ताकि राज्य में भविष्य के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके।

सरकार ने टेक्नोलॉजी कंपनियों, निवेशकों, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों से झारखंड के साथ साझेदारी कर AI आधारित सुशासन, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, नवाचार कार्यक्रमों और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।

Vision 2050 के जरिए भविष्य की तैयारी

सरकार का मानना है कि Vision 2050 झारखंड को निवेश के लिए आकर्षक, तकनीक आधारित और भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करेगा। AI, नवाचार, नीति सुधार और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से नागरिक केंद्रित सुशासन को मजबूत करते हुए राज्य को डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी आधारित विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand news#jharkhandnewsHemant sorenindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnewspolitics
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    बुशहर में धमाकों की आवाज से हड़कंप, ईरान ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमले की खबरों को नकारा

    Next

    National Stakeholders Consultation 2026 | Investing in ideas, innovation and Jharkhand’s Vision 2050

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Navratangarh: The Lost Capital Hiding Centuries of Secrets ।। Journey Through Jharkhand ।। #history
        by abua news jharkhand
        October 11, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Navratangarh: The Lost Capital Hiding Centuries of Secrets ।। Journey Through Jharkhand ।। #history
      • दुर्गा पूजा पंडालों को स्वच्छता और सुरक्षा पर मिलेगा पुरस्कार, 100 अंकों के 10 मानकों पर होगा मूल्यांकन
      • Amitabh Bachchan Greets Fans Outside Jalsa on His 84th Birthday #amitabh
      • दिल्ली-चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक से धुआँ निकलने के बाद लिया फैसला
      • Durga Shaptashati Chapter 1: The Story of Madhu-Kaitabh Vadh ।। दुर्गा सप्तशती पाठ – अध्याय – 1

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP