Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
    नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
    विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
    भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
    दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

CM
Jharkhand

134 नए पीएचसी खोलेगी झारखंड सरकार, 2144 पदों पर करेगी नियुक्तियां

By abua news jharkhand
October 9, 2022 2 Min Read
0
Share This Post

हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के गावों में मेडिकल के क्षेत्र में उच्चस्तरीय बदलाव करने में जुटी है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 134 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोले जाएंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन के लिए 2144 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रति केंद्र 2 डॉक्टर एवं 9 पैरामेडिकल कर्मियों की स्थायी नियुक्ति होगी। इसमें 268 डॉक्टर, 402 परिचारिका श्रेणी ए और 268 एएनएम के अलावा फार्मासिस्ट, महिला स्वास्थ्य परिदर्शिका, प्रयोगशाला प्रवैधिक एवं लिपिक के 134-134 पदों पर स्थायी नियुक्ति होगी। हर पीएचसी में पुरुष व महिला कक्ष सेवक के 1-1, परिधापक/ड्रेसर के 1, सफाई कर्मचारी सह चौकीदार के 1 एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर के 1 पद यानी कुल 670 पद आउटसोर्सिंग के आधार पर भरे जाएंगे। आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मासिक मानदेय श्रम विभाग द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक के आधार पर तय मानदेय से कम नहीं होगा।  आउटसोर्स के पद स्वीकृत नहीं समझे जाएंगे। प्रस्ताव पर वित्त विभाग की अनुशंसा हो गई है। साथ ही उक्त प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस बाबत संलेख जारी किया है। जल्द ही इसे सरकारी राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाएगा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि विभिन्न जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अर्हता पूरी करने वाली जगहों को चिन्हित किया गया है। भवन उपलब्धता के अनुसार 134 पीएचसी स्वीकृत किए गए हैं। सभी पीएचसी के भवन निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। इनके संचालन को लेकर भारतीय स्वास्थ्य मानक (आईपीएच) के अनुरूप पदों का सृजन किया गया है।  पूर्व में 77 नवसृजित पीएचसी के लिए केवल चिकित्सा पदाधिकारी के कुल 154 पद सृजित किये गये थे। पारा मेडिकल कर्मियों के पद सृजित नहीं किए जा सके थे। अन्य 57 पीएचसी में पारामेडिकल कर्मियों के साथ-साथ चिकित्सा पदाधिकारी का पद भी सृजित नहीं होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा है कि एकीकृत बिहार में स्वीकृत ऐसे 1990 पद, जिनकी आवश्यकता नहीं है, उन्हें सरेंडर करने का निर्णय लिया गया है।

    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    dd
    Previous

    PRASAR BHARTI RECRUITMENT 2022: दूरदर्शन कर रहा है रिक्त पदों पर भर्ती

    EID
    Next

    ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हुई बड़ी घटना, करंट लगने से एक की मौत

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
        नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
        by Team Abua
        October 9, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
      • विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
      • भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
      • दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
      • झारखंड में डॉक्टरों की कमी दूर करने की बड़ी पहल: 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती शुरू, दक्षिण भारत से 1200 डॉक्टरों को लाने की तैयारी

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP