जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला

0
30
crime
Share This Post

हजारीबाग जिला के चौपारण से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है , सगे भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में हत्या की आशंका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक भतीजे किशोर यादव ने चाचा लालधारी यादव (50) वर्ष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here