IFFI Goa 2026: भारतीय पैनोरमा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 24 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई

0
122
Share This Post

57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 25 फीचर और 20 गैर-फीचर फिल्मों का होगा चयन, ‘न्यू होराइजन्स’ में 5 प्रीमियर फिल्मों को मिलेगा मंच

गोवा: भारत के 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं। महोत्सव के भारतीय पैनोरमा खंड के लिए फिल्मों की एंट्री प्रक्रिया जारी है। इस बार भारतीय सिनेमा की चुनिंदा कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों का चयन किया जाएगा।

भारतीय पैनोरमा का उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों में बन रही विविध विषयों और भाषाओं की फिल्मों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना है।

24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

भारतीय पैनोरमा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक कर दी गयी है। वहीं, हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम समय सीमा 31 अगस्त 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की गयी है।

फिल्म निर्माता और पात्र प्रतिभागी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फिल्मों की एंट्री जमा कर सकते हैं।

किन फिल्मों को मिलेगा मौका?

भारतीय पैनोरमा 2026 के लिए वही फिल्में पात्र होंगी, जो भारत में निर्मित हैं और जिनका निर्माण या पूरा होने की प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2026 के बीच पूरी हुई है। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य रखा गया है।

25 फीचर और 20 गैर-फीचर फिल्मों का चयन

इस वर्ष भारतीय पैनोरमा में कुल 45 फिल्मों को जगह मिलेगी। इनमें 25 फीचर फिल्में और 20 गैर-फीचर फिल्में शामिल होंगी। इन फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा की अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और सामाजिक विषयों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

नवोदित निर्देशकों को भी मिलेगा सम्मान

भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के लिए पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सिनेमा की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे नए निर्देशकों को प्रोत्साहित करना है।

‘न्यू होराइजन्स’ में 5 फिल्मों का प्रीमियर

भारतीय पैनोरमा के तहत ‘न्यू होराइजन्स’ खंड भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें पांच फीचर फिल्मों का प्रीमियर किया जाएगा। यह खंड उभरती प्रतिभाओं और नये सिनेमाई विचारों को दर्शकों के सामने लाने का अवसर देगा।

कहानियों को मिलेगा सीमाओं से परे मंच

इस वर्ष भारतीय पैनोरमा की थीम ‘कहानियां, सीमाओं से परे’ रखी गयी है। इसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा की ऐसी कहानियों को सामने लाना है, जो क्षेत्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर व्यापक दर्शकों से जुड़ सकें।

कहां करें आवेदन?

फिल्म निर्माता और संबंधित प्रतिभागी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी IFFI Goa की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी पूछताछ के लिए भारतीय पैनोरमा की ई-मेल सेवा पर भी संपर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तारीखें:

न्यू होराइजन्स: 5 प्रीमियर फीचर फिल्में

ऑनलाइन आवेदन: 24 अगस्त 2026, शाम 6 बजे तक

हार्ड कॉपी जमा: 31 अगस्त 2026, शाम 6 बजे तक

फीचर फिल्में: 25

गैर-फीचर फिल्में: 20

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here