Thursday, November 26, 2026
19.4 C
Jharkhand

Koffee With Karan 9:“कुछ लोग चलकर ऊपर पहुंचे, मैंने रेंगकर मुकाम हासिल किया”, रवि किशन ने सुनाई संघर्ष की कहानी; अक्षय कुमार भी हुए प्रभावित..

Share This Post

भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता एवं सांसद रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने शुरुआती जीवन, पारिवारिक विरोध और फिल्मी सफर की चुनौतियों को साझा किया। अपने संघर्ष को बयां करते हुए रवि किशन ने कहा कि जहां कुछ लोग चलकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं, वहीं उन्होंने रेंगकर यह मुकाम हासिल किया है।

अभिनय के खिलाफ थे पिता, सरकारी नौकरी करना चाहते थे

रवि किशन ने बताया कि 1990 के दशक में उनके पिता उनके अभिनय करने के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे। वह चाहते थे कि बेटा पुश्तैनी काम संभाले या फिर कोई सरकारी नौकरी करे। रामलीला में साड़ी पहनकर अभिनय करने के बाद पिता की नाराजगी और बढ़ गई थी। ऐसे मुश्किल समय में उनकी मां ने उनका साथ दिया और घर छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने में मदद की।

मां की सलाह पर मिली ‘सैयां हमार’

बातचीत के दौरान रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा में अपने शुरुआती सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म निर्माता मोहन प्रसाद ने उन्हें फिल्म ‘सैयां हमार’ का ऑफर दिया था। शुरुआत में वह इस फिल्म को लेकर असमंजस में थे, लेकिन मां की सलाह पर उन्होंने फिल्म में काम करने का फैसला किया।

‘सैयां हमार’ ने बदल दी किस्मत

रवि किशन के मुताबिक, फिल्म ‘सैयां हमार’ बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने न केवल उनके करियर को नई दिशा दी, बल्कि भोजपुरी सिनेमा को भी एक नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हिंदी फिल्मों में मिले अनुभव का इस्तेमाल भोजपुरी सिनेमा में किया। उनका लिट्टी-चोखा वाला देसी अंदाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्हें लगातार कई फिल्मों में काम करने के अवसर मिले।

संघर्ष की कहानी सुनकर अक्षय कुमार ने की तारीफ

रवि किशन की संघर्ष भरी कहानी सुनकर अक्षय कुमार भी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने रवि किशन की मेहनत और लगातार काम करने के जज्बे की सराहना की। अक्षय ने कहा कि कलाकार को काम करते रहना चाहिए और लगातार फिल्में बनाते रहना चाहिए।

गौरतलब है कि इस शो में रवि किशन को आमंत्रित करने का सुझाव खुद अक्षय कुमार ने दिया था। शो के दौरान दोनों कलाकारों की बातचीत में फिल्मी दुनिया के संघर्ष, मेहनत और सफलता के कई दिलचस्प पहलू सामने आए।

    Hot this week

    रामायण की गूंज पहुंची गृह मंत्रालय तक! अमित शाह ने रणबीर कपूर समेत पूरी टीम को दी बधाई

    नई दिल्ली: भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण:...

    Topics

    रामायण की गूंज पहुंची गृह मंत्रालय तक! अमित शाह ने रणबीर कपूर समेत पूरी टीम को दी बधाई

    नई दिल्ली: भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण:...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img