Gaurav Khanna और आकांक्षा चमोला ने 10 साल बाद तलाक का किया ऐलान, ‘बिग बॉस 19’ विजेता को लेकर वायरल हुआ पुराना वीडियो

0
82
Gaurav Khanna
Share This Post

बिग बॉस 19′ के विजेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद अलग हो रहे हैं। आकांक्षा ने ‘लॉक अप’ सीजन 2 के प्रीमियर पर यह चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने जा रहे हैं।

आकांक्षा ने शो में कहा, “मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात सार्वजनिक नहीं थी। मेरे और गौरव के बीच हालात खराब नहीं हैं। हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं, क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है और वो फ्यूचर एक दूसरे के साथ नहीं है”.

आकांक्षा के इस खुलासे के बाद, ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बच्चे न पैदा करने के फैसले के बारे में बात की थी। गौरव ने बिग बॉस 19 में बताया था कि हालांकि वह शुरू में पिता बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने आकांक्षा के फैसले का सम्मान किया और कहा, “बहुत कम पति होते हैं जो अपने दिल की नहीं सुनते और अपनी पत्नी की इच्छा को मान लेते हैं”. ‘बिग बॉस 19’ के फैमिली वीक में आकांक्षा ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें कभी बच्चे पैदा करने की इच्छा नहीं हुई।

गौरव खन्ना ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। वह फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में व्यस्त हैं। गौरव और आकांक्षा ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। आकांक्षा ने यह भी कहा कि उन्होंने 24 साल की उम्र में बहुत जल्दी शादी कर ली थी और अब वह अपनी आज़ादी का आनंद लेना चाहती हैं।

External DoFollow Link
Gaurav Khanna Official Instagram
https://www.instagram.com/gauravkhanna_official

Awarapan 2 Teaser: 19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी, एक्शन अवतार में नजर आए शिवम, दिशा पाटनी-शबाना आजमी ने भी दिखाया दम

Petrol Diesel LPG Price Today: 29 जून 2026 को महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और LPG, जानें अपने शहर के नए रेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here