एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड की चार बेटियां टीम में, सलिमा टेटे बनीं कप्तान

0
96
Share This Post

15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को मिला स्थान।

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का दबदबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए घोषित 20 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम की कमान एक बार फिर राज्य की स्टार मिडफील्डर सलिमा टेटे को सौंपी गई है।

महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें झारखंड की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। झारखंड से सलिमा टेटे (कप्तान), निकी प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को भारतीय टीम में स्थान मिला है। चारों खिलाड़ी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

यह पहला अवसर है जब महिला हॉकी विश्व कप जैसे बड़े मंच पर झारखंड की चार खिलाड़ी एक साथ भारतीय टीम का हिस्सा बनी हैं। इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हॉकी विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड की खिलाड़ियों का चयन राज्य में हॉकी के मजबूत आधार और लगातार उभर रही प्रतिभाओं का प्रमाण है। अब सभी की निगाहें विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन और झारखंड की बेटियों के दमदार खेल पर टिकी हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here