Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Saranda Then & Now:From 2019 Memories to the Stunning 2026 Journey | Journey Through Jharkhand EP-12
    by abua news jharkhand
    September 13, 2026
  • Rahul Gandhi Jharkhand Visit: झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ के बड़े कार्यक्रम की तैयारी
    by Team Abua
    September 12, 2026
  • Ranchi Airport: दिल्ली-मुंबई से विदेश तक पहुंचेगा झारखंड का सामान, एयर कार्गो गेटवे के रूप में विकसित होगा रांची एयरपोर्ट
    by Team Abua
    September 12, 2026
  • Jharkhand Power News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 5 नए पावर सबस्टेशन, लो वोल्टेज से लेकर बिजली सप्लाई तक में होगा सुधार
    by Team Abua
    September 12, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIA

Economic Survey 2024-25: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, 10 प्वाइंट में जानें खास बातें

By abua news jharkhand
January 31, 2025 4 Min Read
0
Share This Post

Budget Economic Survey 2025 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश कर दिया है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों और संभावनाओं के बारे में विस्तार से बात की गई। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में रियल जीडीपी ग्रोथ 6.3 से 6.8 फीसदी रहने का अनुमान दिया है। आइए 10 प्वाइंट में समझते हैं कि इकोनॉमिक सर्वे की खास बातें। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे (Budget Economic Survey 2025) पेश कर दिया है। इसमें रोजगार, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और जीडीपी ग्रोथ समेत कई पहलुओं पर दिलचस्प जानकारी मिली है। आइए इसे 10 प्वाइंट में समझते हैं।

कितनी रहेगी रियल जीडीपी ग्रोथ

आर्थिक सर्वे 2024-25 में घरेलू और वैश्विक स्तर पर मौजूद चुनौतियों का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि विकास दर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वित्त वर्ष 2025-26 में रियल जीडीपी ग्रोथ 6.3 से 6.8 फीसदी रहने का अनुमान दिया गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रोथ 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद है। पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में अर्थव्यवस्था 8.4 फीसदी की तूफानी रफ्तार से बढ़ी थी।

रोजगार पर दिया गया खास जोर

आर्थिक सर्वे में सरकार ने रोजगार पर खास फोकस किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे में बताया कि 2030 तक गैर-कृषि क्षेत्र में सालाना औसतन 78.5 लाख नौकरियों के अवसर के पैदा होंगे। घरेलू अर्थव्यवस्था का फोकस खासतौर पर सर्विस सेक्टर पर रहता है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने की कोशिश होगी।

89 लाख लोगों को मिला पीएम आवास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 89 लाख से अधिक घर बन चुके हैं। रियल एस्टेट में पारदर्शिता लाने और घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार ने Real Estate (Regulation & Development) Act, 2016 बनाया है। इसने लाखों लोगों की शिकायतों का निपटारा किया, जिससे आम लोगों का भरोसा बढ़ा है।

महंगाई सरकार के लिए बनी बड़ी चुनौती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे में माना कि महंगाई सरकार और RBI के लिए महंगाई बड़ी चुनौती बनी हुई है। आरबीआई ने महंगाई को रोकने के लिए ही लंबे समय से ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। इसे भी अर्थव्यवस्था सुस्त की एक अहम वजह बताया जा रहा था।

कृषि क्षेत्र की ग्रोथ रेट 3.5 फीसदी रही

कृषि क्षेत्र की ग्रोथ रेट में सुधार देखने को मिल रहा है। इसकी वजह अनुकूल मौसम और नई तकनीक के साथ सरकारी कोशिश रही। किसानों को पीएम-किसान, डिजिटल एग्रीकल्चर और सिंचाई सुधार जैसी सरकारी योजना से किसानों को फायदा मिला। ड्रोन, सटीक कृषि (Precision Farming) और बेहतर क्वालिटी के बीज की वजह से पैदावार भी बढ़ी।

सर्विस सेक्टर में आया ज्यादा पैसा

आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में अप्रैल से सितंबर तक 29.8 अरब डॉलर FDI आया था। इसमें सबसे अधिक 5.7 अरब डॉलर का FDI सर्विस सेक्टर में आया। इससे जाहिर होता है कि विदेशी निवेशकों को सर्विस सेक्टर में ज्यादा संभावनाएं नजर आ रही हैं और वे इसमें ज्यादा पैसे लगा रहे हैं।

इनोवेशन को बढ़ावा देने पर फोकस

आर्थिक सर्वे में इनोवेशन को बढ़ावा देने पर फोकस करने की भी कही है। इसमें जोर दिया गया है कि इसके लिए सरकार को ही पहल करनी होगी। इसके लिए नीतिगत उलझनें कम करनी होगी। साथ ही, व्यवसायों को अपने कोर मिशन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इससे इनोवेशन और कंपटीशन की भावना बढ़ सकती है।

EV के लिए विदेश पर निर्भरता घटाना

सरकार का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उत्पादन पर काफी अधिक है। लेकिन, इनका प्रोडक्शन काफी हद तक इंपोर्ट पर टिका है। इससे देश का व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। सरकार Make In India करके घरेलू सप्लाई चेन को मजबूत करना चाहती है। इससे लंबी अवधि में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बिजनेस आत्मनिर्भर हो सकेगा।

हाईवे और जल जीवन मिशन पर जोर

आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान में 5,853 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए गए हैं। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पाइप से पीने का पानी मिल चुका है।

वंदे भारत ट्रेन, रेल नेटवर्क विस्तार पर फोकस

आर्थिक सर्वे में रेलवे सेक्टर पर भी खास फोकस किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अप्रैल और नवंबर 2024 के बीच 2031 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क चालू किया गया। वहीं, अप्रैल और अक्टूबर 2024 के बीच वंदे भारत ट्रेनों के 17 नए पेयर शुरू किए गए।

38 फीसदी की दर से बढ़ा सरकारी खर्च

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर काफी जोर दे रही है। वित्त वर्ष 2020 से लेकर 2024 तक सरकारी खर्च (capital Expenditure) 38.8 फीसदी की दर से बढ़ा है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के चलते वित्त वर्ष 2025 में खर्च में कुछ कमी आई। यह चुनाव के बाद जुलाई से नवंबर 2024 के बीच बढ़ा है, जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट मिला है।

    Tags:

    BusinessEconomic SurveyeconomyHindi NewsJharkhand VoiceNirmala Sitaraman
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    अबुआ साथी का बढ़ा दायरा, समस्याओं पर सुनवाई रोजाना, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के मद्देनजर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने की थी पहल

    Next

    Delhi Election 2025: केजरीवाल की EC को खुली चुनौती- ‘यमुना का पानी पीकर दिखाएं चुनाव आयुक्त’

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Hey, I'm Alex. I'm a full-time blogger.
      • X
      • Instagram
      • Facebook
      • YouTube
      Work Experience

      Blogsy Media

      Full-Time Blogger

      2022-present

      Bright Pen

      Content Writer

      2019-2021

      Blog Nest Weekly

      Guest Blogger

      2017-2019

      Available for Hire
      Get In Touch

      Recent Posts

      • Saranda Then & Now:From 2019 Memories to the Stunning 2026 Journey | Journey Through Jharkhand EP-12
        by abua news jharkhand
        September 13, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Technologies

      Figma

      Collaborate and design interfaces in real-time.

      Notion

      Organize, track, and collaborate on projects easily.

      DaVinci Resolve 20

      Professional video and graphic editing tool.

      Illustrator

      Create precise vector graphics and illustrations.

      Photoshop

      Professional image and graphic editing tool.

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • 🇮🇳 Tribute to Dishom Guru Shibu Soren. A true icon of Jharkhand, honored with Padma Bhushan.
        🌿 A son of Jharkhand, a pride of India... Dishom Guru lives on! 🙏The legendary leader who dedicated his life to the fight for Jal, Jungle, Jameen (Water, Forest, Land) and tribal identity has been posthumously honored with the Padma Bhushan.This recognition is not just a tribute to Shibu Soren, but to the spirit, struggle, and pride of Jharkhand itself.Abua News Jharkhand pays its heartfelt tribute to Dishom Guru. 🌺🕊️#ShibuSoren #DishomGuru #PadmaBhushan #JharkhandPride #Jharkhand #RupiSoren #DroupadiMurmu #TribalLeader #JMM #PadmaAwards #LegendLivesOn #AbuaNewsJharkhand #JoharJharkhand #PublicAffairs #Indiaझारखंड आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन को मिला प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में उनके अद्वितीय योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा।इस वीडियो में देखिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह की खास झलकियां। यह वीडियो उन लोगों के लिए है जो झारखंड के इतिहास और शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में जानना चाहते हैं।ऐसे ही और वीडियो अपडेट्स के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
      • 😳 Summer Fog in Ranchi?! Weather Gone Crazy! अप्रैल में धुंध क्यों? #jharkhand #abuanewsjharkhand
        गर्मी में सुबह-सुबह सर्दी वाला कुहासा...आपके यहां कैसा है मौसम का मिजाज़... 17 अप्रैल 26... #morningvibes☀️ #morning #jharkhand #fog #summervibes #ranchi #trendingreels #viral #gdmorning☀️ See less
      • ₹9 Lakh on Day 1 to ₹100 Crore in a Month: Hanuman Ansh Creates Box Office History! #hanumanansh
        जिस फिल्म को शुरुआत में फ्लॉप मान लिया गया था, उसी ने बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदल दिया! 7 अगस्त को रिलीज हुई नीब करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन महज 9 लाख रुपये कमाए थे। पहले सप्ताह में ₹9 लाख और दूसरे सप्ताह में सिर्फ ₹46 लाख का कारोबार हुआ। लेकिन तीसरे सप्ताह से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि दर्शक और ट्रेड एक्सपर्ट—दोनों हैरान रह गए। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के साझा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 31वें दिन ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। पांचवें वीकेंड में फिल्म ने करीब ₹45.60 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया—शुक्रवार ₹9.30 करोड़, शनिवार ₹15.30 करोड़ और रविवार ₹21 करोड़। अन्य बॉक्स ऑफिस ट्रैकर्स ने 31 दिनों की कमाई का अनुमान इससे भी अधिक बताया है। यानी छोटी शुरुआत, मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और एक ऐतिहासिक वापसी—‘हनुमान अंश’ ने साबित कर दिया कि असली फैसला दर्शक करते हैं! #HanumanAnsh #BoxOfficeHistory #100CroreClub #RecordBreaking #IndianCinema #EntertainmentNews #FilmNews #ViralNews #AbuaNewsJharkhand #अबुआन्यूज़झारखंड

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +342348343

      +348796543

      Email

      hi@blogsy.com

      support@blogsy.com

      Location

      New York, USA

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP