Dhanbad SIR-2026: प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4.63 लाख नाम ASDD सूची में; 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची

0
70
Share This Post

धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित, बूथों पर आज से मिलेगा सत्यापन का मौका; नाम नहीं होने पर 5 अगस्त से फॉर्म-6 के जरिए करें आवेदन

धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल यानी प्रारूप मतदाता सूची के साथ ASDD सूची भी प्रकाशित कर दी गई। ASDD सूची में ऐसे मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट श्रेणी में आते हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, धनबाद जिले में कुल 4 लाख 63 हजार 794 मतदाताओं के नाम ASDD सूची में दर्ज किए गए हैं।

अब मतदाता शाम 4 बजे से अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर जाकर ऑफलाइन तरीके से अपना नाम जांच सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देखी जा सकती है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि SIR-2026 के तहत तैयार होने वाली मतदाता सूची को भविष्य के लिए स्थायी दस्तावेज के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम और विवरण की जांच जरूर करें।

नाम नहीं है तो ऐसे करें आवेदन

अगर किसी योग्य भारतीय नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह 5 अगस्त से फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।

वहीं मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार के लिए फॉर्म-8 की सुविधा उपलब्ध रहेगी। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को ऑनलाइन सेवाओं के लिए ई-सीनेट एप डाउनलोड करने की सलाह भी दी है।

बूथों पर मौजूद रहेंगे BLO

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची और ASDD सूची उपलब्ध कराई गई है।

मतदाताओं की सहायता के लिए संबंधित BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बूथ पर पहुंचकर नाम, पता, मतदान केंद्र और अन्य विवरणों का सत्यापन जरूर करें, ताकि अंतिम सूची जारी होने से पहले गलतियों को सुधारा जा सके।

BLO को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

प्रारूप मतदाता सूची जारी होने से पहले धनबाद विधानसभा क्षेत्र में BLO और BLO सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से जुड़े सभी आवेदनों का समय पर, पारदर्शी और सही तरीके से निपटारा किया जाए।

उन्होंने BLO को हर आवेदन का स्थल सत्यापन करने और BLO सुपरवाइजरों को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। बाघमारा और झरिया विधानसभा क्षेत्रों के BLO एवं सुपरवाइजरों को भी इसी तरह प्रशिक्षण दिया गया।

BLO को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

प्रारूप मतदाता सूची जारी होने से पहले धनबाद विधानसभा क्षेत्र में BLO और BLO सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से जुड़े सभी आवेदनों का समय पर, पारदर्शी और सही तरीके से निपटारा किया जाए। उन्होंने BLO को हर आवेदन का स्थल सत्यापन करने और BLO सुपरवाइजरों को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

बाघमारा और झरिया विधानसभा क्षेत्रों के BLO एवं सुपरवाइजरों को भी इसी तरह प्रशिक्षण दिया गया।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

  1. निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल” या “प्रारूप मतदाता सूची” लिंक पर क्लिक करें।
  3. जिला धनबाद और अपना विधानसभा क्षेत्र चुनें।
  4. अपना नाम, EPIC नंबर या मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर अपना नाम, मतदान केंद्र और भाग संख्या की जानकारी देखें।
  6. गलती मिलने पर फॉर्म-6, 7 या 8 के जरिए दावा-आपत्ति दर्ज करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here