Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

10 अक्टूबर से झारखंड में भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: सुबोधकांत सहाय

Share This Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि कांग्रेस, झारखंड में 10 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी। यात्रा बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से शुरू होकर उनके समाधि स्थल पर समाप्त होगी। राज्य के हर जिले और सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी। राज्य के सभी 319 संगठनात्मक प्रखंडों में एक साथ यात्रा प्रारंभ होकर चलेगी। हर पंचायत में कम से कम दो दिनों तक यात्रा रहेगी। हर गांव और हर टोला में यह यात्रा जाएगी। कांग्रेस का हर चौखट को टच करेगी. सहाय ने यह भी कहा कि राज्य में काफी राजनीति विध्वंश हो चुका है। अब रचना और समन्वय के लिए यह यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा झारखंड से होकर नहीं गुजर रही है, लेकिन झारखंड में भी यह यात्रा दो माह से ज्यादा समय तक चलेगी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है, उससे भाजपा के भीरत बेचैनी बढ़ती जा रही है।

Popular Articles