Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Rahul Mahajan Talks About Fourth Marriage and His Faith in Love After Three Failed Marriages
    तीन शादियां टूटने के बाद भी राहुल महाजन का प्यार से नहीं उठा भरोसा, चौथी शादी को लेकर कही बड़ी बात…
    by Team Abua
    October 24, 2026
  • AI-generated illustration of Latehar Police and SSB search operation in Jharkhand forest, highlighting the reported recovery of rifles, ammunition and IED-related materials.
    लातेहार में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से राइफल, 72 जिंदा कारतूस और IED से जुड़ी सामग्री बरामद
    by Team Abua
    October 23, 2026
  • llustration of India Protests 2026 showing farmers, students and citizens raising concerns over SIR voter list revision, MSP and voting rights.
    भारत में आंदोलनों की नई लहर: SIR विवाद से किसानों की मांगों तक, सड़कों पर बढ़ता विरोध, जानिए आगे क्या होगा?
    by Team Abua
    October 23, 2026
  • AI-generated news thumbnail illustrating the reported Tiger Shroff shooting controversy in Mumbai and renewed concerns over Bollywood's underworld past.
    Tiger Shroff पर फायरिंग से Bollywood में दहशत, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम चर्चा में, क्या लौट रहा है underworld का दौर?
    by Team Abua
    October 23, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newspoliticsranchi

वित्त मंत्री की सुरक्षा हटाने पर कांग्रेस का आक्रोश, कहा: कोई अनहोनी हुई तो DGP होंगे जिम्मेदार

By Team Abua
July 17, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा सुरक्षा लौटाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सुरक्षा बहाल नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। मंत्री ने प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन में कथित विफलता से असंतुष्ट होकर अपनी वाई श्रेणी की सरकारी सुरक्षा और सरकारी वाहन लौटाने का फैसला किया है। मंत्री ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को भेजे पत्र में कहा है कि उन्हें अपनी सुरक्षा से अधिक चिंता उनके साथ ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मसम्मान और गरिमा से बड़ा कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं हो सकता। सुरक्षा लौटाने के बाद वे सचिवालय, सार्वजनिक कार्यक्रमों और अन्य यात्राओं में बिना सरकारी सुरक्षा के ही शामिल हो रहे हैं।

मंत्री ने पहले 16 सुरक्षाकर्मियों के सुरक्षित आवागमन के लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया था। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को मेदिनीनगर परिसदन में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार पासवान और छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा व्यवस्था जल्द बहाल नहीं की गई तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

‘उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा जरूरी’

प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लंबे समय से उग्रवादियों के निशाने पर रहे हैं। छतरपुर विधानसभा उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है और मंत्री को लगातार संवेदनशील इलाकों का दौरा करना पड़ता है। ऐसे में सुरक्षा में कमी करना उनके जीवन को जोखिम में डालने जैसा है। नेताओं ने कहा कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) की होगी।

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री द्वारा DGP को पत्र लिखे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर वित्त मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया।

‘सड़क से सदन तक होगी लड़ाई’

पलामू जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने कहा कि फिलहाल मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया जा रहा है। यदि इसके बाद भी सुरक्षा बहाल नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक सोनी ने कहा कि राधाकृष्ण किशोर ने हमेशा साफ-सुथरी राजनीति की है और वे पूरे झारखंड की मजबूत आवाज हैं। उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रेस वार्ता में अजय पासवान, अशोक पासवान, राजकमल तिवारी, विवेक कुमार, सुधीर पासवान, जयशंकर प्रसाद, दीपक पासवान, रविंद्र कुमार, कमलेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnewspolitics
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    RIMS की पहल: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी मुफ्त NEET कोचिंग

    Next

    1.18 lakh beneficiaries removed from Maiya Samman Yojana after verification. Know the details.

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Rahul Mahajan Talks About Fourth Marriage and His Faith in Love After Three Failed Marriages
        तीन शादियां टूटने के बाद भी राहुल महाजन का प्यार से नहीं उठा भरोसा, चौथी शादी को लेकर कही बड़ी बात…
        by Team Abua
        October 24, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • तीन शादियां टूटने के बाद भी राहुल महाजन का प्यार से नहीं उठा भरोसा, चौथी शादी को लेकर कही बड़ी बात…
      • लातेहार में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से राइफल, 72 जिंदा कारतूस और IED से जुड़ी सामग्री बरामद
      • भारत में आंदोलनों की नई लहर: SIR विवाद से किसानों की मांगों तक, सड़कों पर बढ़ता विरोध, जानिए आगे क्या होगा?
      • Tiger Shroff पर फायरिंग से Bollywood में दहशत, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम चर्चा में, क्या लौट रहा है underworld का दौर?
      • खूंटी में स्कूल प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला, तीन नाबालिग पूर्व छात्र पकड़े गए, चौथे की तलाश में जुटी पुलिस

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP