Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • AIIMS देवघर के दीक्षांत समारोह में नवदीक्षित डॉक्टरों को संदेश—डिग्री के बाद शुरू होती है असली जिम्मेदारी
    by Team Abua
    October 10, 2026
  • Hemant Soren Balances Family Rituals with Duty to Jharkhand #hemantsoren #jharkhand
    by abua news jharkhand
    October 10, 2026
  • मां की रस्में भी, राज्य का कर्तव्य भी: निजी शोक के बीच जिम्मेदारियां निभाते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    by Team Abua
    October 10, 2026
  • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
    नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान- राज्य में शीघ्र होंगी 48000 पदों पर नियुक्तियां

By abua news jharkhand
January 28, 2025 2 Min Read
0
Share This Post

रांची : पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए झारखंड से अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दुमका पुलिस लाइन में तिरंगा फहराते हुए बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 48000 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। सीएम ने बताया कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक 46000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं और 5000 पदों पर नियुक्तियां भी हो चुकी हैं। बाकी पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सारथी योजना से लाखों युवाओं को फायदा

हेमंत सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत अब तक 5 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है। इसके साथ ही मनरेगा के तहत पलायन रोकने के लिए 2430 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 7625 युवाओं को 438 करोड़ रुपये का लोन भी दिया गया है।

पंचायती स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल

राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सीएम ने बताया कि 4041 पंचायत स्तरीय स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा। यह परियोजना अगले तीन वर्षों में पूरी की जाएगी। इसके अलावा, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 650 छात्रों को 40 करोड़ रुपये का शिक्षा ऋण प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं और पहलों के जरिए युवाओं और छात्रों को बेहतर भविष्य प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand newsHemant sorenHemant Soren Newsjharkhandnewsहेमंत सोरेन
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट, महिलाओं की झोली में आएगी खुशियां

    Next

    नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन- 2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बैंड टीम ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • AIIMS देवघर के दीक्षांत समारोह में नवदीक्षित डॉक्टरों को संदेश—डिग्री के बाद शुरू होती है असली जिम्मेदारी
        by Team Abua
        October 10, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • AIIMS देवघर के दीक्षांत समारोह में नवदीक्षित डॉक्टरों को संदेश—डिग्री के बाद शुरू होती है असली जिम्मेदारी
      • Hemant Soren Balances Family Rituals with Duty to Jharkhand #hemantsoren #jharkhand
      • मां की रस्में भी, राज्य का कर्तव्य भी: निजी शोक के बीच जिम्मेदारियां निभाते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
      • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
      • विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP