
सुदिव्य सोनू के विभाग अब CM हेमंत सोरेन के जिम्मे, सरकार ने जारी की अधिसूचना
नगर विकास से लेकर उच्च शिक्षा, पर्यटन और खेल विभाग तक की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री संभालेंगे

रांची: सुदिव्य सोनू के निधन के बाद उनके पास रहे विभागों की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रिमंडल, निर्वाचन एवं समन्वय विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मौजूदा विभागों के साथ सुदिव्य सोनू के पास रहे विभागों का कामकाज भी देखेंगे।
इनमें नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति विभाग और खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग शामिल हैं। अब इन सभी विभागों का संचालन मुख्यमंत्री के स्तर से किया जाएगा। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद विभागीय कामकाज और प्रशासनिक जिम्मेदारियां मुख्यमंत्री के अधीन आ गई हैं।




