
वोट बचाओ-देश बचाओ रैली से दूरी पड़ी भारी, झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारी निलंबित
रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होना झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सभी 32 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
1 नवंबर को दिल्ली में हुई थी महारैली
कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी। हालांकि, झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारी रैली में शामिल नहीं हुए।
अनुपस्थिति पर संगठन ने दिखाई सख्ती
रैली से पदाधिकारियों की गैरहाजिरी को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद संगठन की ओर से कार्रवाई करते हुए सभी 32 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई को युवा कांग्रेस में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।




