Wednesday, November 25, 2026
15.6 C
Jharkhand

राजधानी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे रावण का वध

Share This Post
cm hemant soren

RANCHI राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन की तैयारियां पूरे जोरों से चल रही है। कल दशहरा के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रावण का वध करेंगे और रावण दहन के साथ दुर्गा पूजा का भी समापन हो जाएगा। इस बार रावण को नए अंदाज में बनाया गया है। जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसका वध करेंगे, उसके सिर से तीन रंगों का फव्वारा निकलता दिखेगा। यही नहीं उसकी नाभि से चकरी पटाखे फूट पड़ेंगे। रांची में विजयादशमी धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तैयारी पंजाबी-हिंदू बिरादरी करती है। इसी बिरादरी ने इस बार रावण दहन समिति बनाकर यह तैयारी की है। इस वर्ष रावण 70 फीट का होगा, कुंभकर्ण 65 फीट का होगा,मेघनाथ 60 फीट का बनाया गया है। वहीं सोने की लंका 30 बाई 30 की होगी। इस साल रावण के सिर के ऊपर से तीन रंगों के फव्वारा आकर्षण का केंद्र होगा।

आयोजकों ने इसबार नए अंदाज में रावण को पेश करने की योजना तैयार की है। कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर होगा, जब इतने बड़े उत्साह के साथ रावण वध होगा। रावण दहन के दिन आयोजन स्थल पर लोगों की सुरक्षा के लिए 500 जवानों की तैनाती रहेगी। एसएसपी ने सुरक्षा की पूरी जिम्मेवारी सिटी एसपी को दी है।

    Hot this week

    रांची में एक और आलीशान घर बनवाएंगे एमएस धोनी, सेम्बो में खरीदी करीब दो एकड़ जमीन..

    रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह...

    IITF-2026: माटी कला के लाइव डेमो और 30% तक छूट से झारखंड पवेलियन में उमड़ रहे दर्शक..

    नई दिल्ली/रांची: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 के अंतिम...

    Topics

    रांची में एक और आलीशान घर बनवाएंगे एमएस धोनी, सेम्बो में खरीदी करीब दो एकड़ जमीन..

    रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह...

    IITF-2026: माटी कला के लाइव डेमो और 30% तक छूट से झारखंड पवेलियन में उमड़ रहे दर्शक..

    नई दिल्ली/रांची: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 के अंतिम...

    Akshara Singh Eetha Movie: भोजपुरी की शान अक्षरा सिंह फिर मचाएंगी धमाल, फिल्म ‘ईथा’ में आएंगी नजर…

    भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और दर्शकों के दिलों...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img