देश में अचानक मॉनसून का कारण बना ‘नोरू’, 20 राज्यों में येलो अलर्ट

0
21
NORUTYPHOON
Share This Post

RANCHI नोरू चक्रवात से देश भर में फिर से मानसून का आगमन हो गया है। देश के विभिन्न राज्यों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है ,यह बारिश नोरू चक्रवात के वजह से हो रही है . कई राज्यों में दशहरे पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस कारण दुर्गा पूजा विसर्जन और रावण दहन कार्यक्रमों में खलल पड़ा। दरअसल चीन सागर में नोरु तूफान की वजह से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाएं चल रही हैं, इस कारण नमी मिलने से बारिश हो रही है। यह सिलसिला मध्य अक्तूबर तक जारी रहने का अनुमान है। नोरु तूफान की वजह से ही देश के कुछ राज्यों में मानसून अब भी ठिठका हुआ है और उसकी वापसी में विलंब हो रहा है। स्कायमेट के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र व चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूरे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। ताजा बारिश से रबी की जल्दी बोआई करने वाले राज्यों के किसानों को राहत मिलेगी, वहीं, सब्जियों व फूलों की खेती पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यानी यहां गरज चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ये राज्य हैं- यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here