Thursday, November 26, 2026
16.2 C
Jharkhand

IND-SA वनडे मैच के लिए रांची में आज से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, जानें कहां मिल रहे हैं टिकट

Share This Post

RANCHI रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है।IND-SA के मैच के टिकेटों की बिक्री आज से शुरू हो रहे है। भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है. दूसरे वनडे मैच के लिए टिकटों की  बिक्री गुरुवार से शुरू होगी। स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास बने काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बिकेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक होगा। दर्शक पेएटीएम एप से भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट पेएटीएम एप, पेटीएम इंसाइडर एप और वेब पोर्टल www.insider.in के मध्यम से भी खरीदे जा सकते हैं। टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम तीन टिकट ही मिलेगा। टिकट खरीदने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा। टिकटों की दरें स्टेडियम के स्टैंड के हिसाब से अलग-अलग तय की गई हैं।  

    Hot this week

    रामायण की गूंज पहुंची गृह मंत्रालय तक! अमित शाह ने रणबीर कपूर समेत पूरी टीम को दी बधाई

    नई दिल्ली: भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण:...

    Topics

    रामायण की गूंज पहुंची गृह मंत्रालय तक! अमित शाह ने रणबीर कपूर समेत पूरी टीम को दी बधाई

    नई दिल्ली: भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण:...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img