Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand Chief Secretary Avinash Kumar Inaugurates JESOWA Diwali Mela 2026 in Ranchi.JESOWA Diwali Mela 2026
    मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया जेसोवा दीपावली मेले का उद्घाटन, विशेष बच्चों को भी मिली सहायता
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Indian Railways Station Master Recruitment 2026 for 1265 Posts.Railway Station Master Recruitment 2026
    भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती!
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Jharkhand Finance Minister Radhakrishna Kishore during the IRIS system agreement signing ceremony.IRIS System in Jharkhand
    झारखंड में राजस्व संग्रहण को मिलेगी नई ताकत, छह माह में विकसित होगी IRIS प्रणाली
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Minister Yogendra Prasad reviews drinking water projects with officials at Giridih Collectorate in Jharkhand.Drinking Water Projects in Jharkhand
    पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संवेदकों और अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री योगेंद्र प्रसाद
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Editor's POVInternational

स्पेस स्टेशन पर 237 दिनों से फंसी हैं सुनीता विलियम्स, चलना तक भूलीं, कहा- याद करना पड़ रहा है कि चलना कैसे है?

By abua news jharkhand
January 30, 2025 3 Min Read
0
Share This Post

Sunita Williams अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टशन पर पिछले 237 दिनों से फंसी हुई हैं। इस दौरान वे वहां चलना तक भूल गई हैं। खुद सुनीता विलियम्स ने कहा कि वे अरसे से न तो बैठ पाई हैं और न ही बैठ पाई हैं। उधर डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष यात्री की वापसी सुनिश्चित करने के लिए एलन मस्क से कहा है।

नई दिल्ली। अंतरिक्ष में लगातार सात महीने फंसे रहने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का कहना है कि वह याद करने की कोशिश कर रही हैं कि चलने पर कैसा लगता है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स को कहा कि वह नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों असुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाए।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नासा की 59 वर्षीय अनुभवी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने विगत 27 जनवरी को अमेरिका के नीधम हाईस्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि लगातार 237 दिनों से स्पेस स्टेशन में रहते हुए कैसा लगता है। विलियम्स ने कहा, ‘अब मैं यहां काफी लंबे समय से हूं। अब मुझे याद करना पड़ रहा है कि चलना कैसे है? मैं अरसे से चली नहीं हूं। नीचे बैठी नहीं हूं। मैं लेटी भी नहीं हूं। हालांकि यहां ऐसा करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आप बस आंखें मूंदे रखिये और यहां तैरते रहिये।’

…तो 12 साल में होगी सुनीता की दूसरी स्पेसवॉक

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में दो बार के मिशनों को मिलाकर कुल 322 दिन रहीं है। वह और विल्मोर पहले दो अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने जून, 2024 में बोइंग विकसित स्टारलाइनर पर पहली बार यात्रा की थी। उम्मीद की जा रही है कि सुनीता विलियम्स इस गुरुवार को स्पेसवॉक कर सकती हैं। पिछले 12 सालों में यह उनकी दूसरी स्पेसवाक होगी।

स्टारलाइनर की खराबी से अंतरिक्ष में फंसी हैं विलियम्स

सुनीता विलियम्स जून 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर आने के बाद वापस धरती पर इसलिए नहीं लौट पाईं थीं कि उन्हें लाने वाला अंतरिक्षयान स्टारलाइनर खराब हो गया था और उससे वापसी सुरक्षित नहीं है। सुनीता समेत दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अगस्त तक वापस लौटना था। हालांकि नासा ने लगातार कहा है कि अंतरिक्ष यात्री फंसे नहीं हैं और वे स्वस्थ और अच्छे लोगों से जुड़े हैं।

जून 2024 में स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुई थीं विलियम्स

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर आईएसएस के लिए रवाना हुए थे। ये उड़ान, जिसे केवल 10 दिनों तक चलने का इरादा था, काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद, नासा और बोइंग ने अंतरिक्ष यान में समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए हफ्तों तक काम किया लेकिन अंततः यह निर्णय लिया गया कि चालक दल के साथ स्टार्टलाइनर को वापस करना बहुत कठिन था।

सुनीता की जल्द वापसी पर ट्रंप ने मस्क से क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर बताया कि उन्होंने एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स से कहा कि वह मार्च के अंत तक दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी सुनिश्चित करें। उम्मीद है कि वह सभी वहां सुरक्षित हैं। इन अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय से वापसी का इंतजार है। वहीं, एलन मस्क ने भी अपनी एक पोस्ट में कहा कि यह बहुत ही भयावह है कि बाइडन प्रशासन ने इन अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय से वहां पर छोड़ दिया है।

    Tags:

    #internationalAmericaSunita WilliamsWorld
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    IAS Pooja Singhal: पूजा सिंघल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने केस चलाने की मांग को लेकर राज्य सरकार को लिखा पत्र

    Next

    Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रात के समय रहें सावधान; अलर्ट जारी

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand Chief Secretary Avinash Kumar Inaugurates JESOWA Diwali Mela 2026 in Ranchi.JESOWA Diwali Mela 2026
        मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया जेसोवा दीपावली मेले का उद्घाटन, विशेष बच्चों को भी मिली सहायता
        by Team Abua
        October 29, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया जेसोवा दीपावली मेले का उद्घाटन, विशेष बच्चों को भी मिली सहायता
      • भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती!
      • झारखंड में राजस्व संग्रहण को मिलेगी नई ताकत, छह माह में विकसित होगी IRIS प्रणाली
      • पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संवेदकों और अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री योगेंद्र प्रसाद
      • झारखंड में 13 हजार से अधिक नल जल मित्रों को मिलेगा रोजगार, हर पंचायत में होगा तीन का चयन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP