झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के संशोधित परिणामों में राज्य की दो प्रतिभागियों ने टॉप-5 में जगह बनाकर झारखंड का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है।
रांची की रिया तिर्की बनीं सेकंड रनरअप
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के संशोधित परिणामों के अनुसार, रांची की प्रतिभागी रिया तिर्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि ने झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।














