रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने शहर रांची में नया आशियाना बनाने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने रांची के सेम्बो इलाके में करीब दो एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर उनका नया और आलीशान पहाड़ी घर तैयार होगा।
सेम्बो में बनेगा धोनी का नया आशियाना
रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी का यह नया प्रोजेक्ट काफी बड़ा होने वाला है। करीब दो एकड़ में फैली जमीन पर पहाड़ी शैली का घर बनाने की योजना है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के निर्माण और डिजाइन से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
रांची से धोनी का खास जुड़ाव
महेंद्र सिंह धोनी का रांची से गहरा नाता रहा है। इसी शहर से उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं। रांची में उनका नया घर बनाने की खबर एक बार फिर उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।




