Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Gold Spot Comeback:26 साल बाद बाजार में लौटेगा गोल्ड स्पॉट! धोनी और साक्षी की तस्वीरों ने बढ़ाई पुराने सॉफ्ट ड्रिंक की चर्चा
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • Rhenium Gold Adulteration: सोने की शुद्धता पर उठे सवाल! रेनियम पाउडर की मिलावट से सराफा बाजार में हड़कंप, 22 कैरेट के नाम पर धोखाधड़ी की आशंका..
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • Bisleri FSSAI Notice: बिसलेरी ने FSSAI नोटिस मामले पर दी सफाई, कहा- 14 महीने पुराना है मामला, पानी सुरक्षित…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • Jharkhand Forest Film: झारखंड में 28 नवंबर से शुरू होगा ‘अरण्यक-26’, तीन दिनों तक बड़े पर्दे पर दिखेगी पर्यावरण संरक्षण की कहानी…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

politicsJharkhandlatest news

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से पहले CM हेमंत सोरेन ने बनाई रणनीति, SIR और खनिज सेस पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी…

By Team Abua
November 24, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

रांची: झारखंड विधानसभा के आगामी 25 और 26 नवंबर 2026 को प्रस्तावित दो दिवसीय विशेष सत्र को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से हुई इस बैठक में सदन की कार्यवाही, विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सरकार का पक्ष मजबूती से रखने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी।

बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), खनिज सेस और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (एमएमडीआर) 2026 को लेकर सरकार की तैयारियों की समीक्षा की गयी।

 एसआईआर और खनिज सेस पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिया कि वे विशेष सत्र में पूरी तैयारी, तथ्यों और आंकड़ों के साथ उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष की ओर से उठाये जाने वाले सवालों का प्रभावी और तथ्यों के आधार पर जवाब देने की तैयारी की जाये।

बैठक के दौरान विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं के साथ एमएमडीआर संशोधन और एसआईआर को लेकर आम लोगों की चिंताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इन मुद्दों के आधार पर सदन में बहस और फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 एमएमडीआर संशोधन से झारखंड के राजस्व पर असर की आशंका

बैठक में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर सत्ता पक्ष ने चिंता जतायी। सरकार की प्रमुख आपत्ति खनिज संपदा और खनिज युक्त भूमि पर राज्य के राजस्व अधिकारों से जुड़ी है।

सरकार को आशंका है कि संशोधन के प्रावधानों से खनिज आधारित राज्यों की सेस और उपकर लगाने की शक्तियां प्रभावित हो सकती हैं। इसका सीधा असर झारखंड के राजस्व पर पड़ने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के वित्तपोषण में भी कठिनाई आ सकती है।

 कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने भी जतायी चिंता

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने भी एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने इसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के हितों के प्रतिकूल बताया। उनके मुताबिक, इस संशोधन से झारखंड को हजारों करोड़ रुपये के संभावित राजस्व नुकसान का खतरा हो सकता है।

वहीं, एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी होने और सुनवाई लंबित रहने से वंचित एवं आदिवासी समुदायों के मताधिकार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर समय-सीमा बढ़ाने की मांग की।

 विशेष सत्र में राज्य के अधिकार और मतदाता अधिकार होंगे प्रमुख मुद्दे

विशेष सत्र में सत्ता पक्ष एमएमडीआर संशोधन, खनिज राजस्व, एसआईआर और मतदाता अधिकारों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है। सरकार केंद्र की नीतियों पर अपना पक्ष रखने के साथ राज्य के अधिकारों और हितों से जुड़े सवालों पर भी सदन में चर्चा करेगी।

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक शामिल हुए। विशेष सत्र से पहले हुई इस बैठक को सदन में सरकार की रणनीति और विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Tags:

    Hemant sorenJharkhand Assembly NewsJharkhand Assembly Special Session 2026Jharkhand CongressJharkhand GovernmentJharkhand PoliticsK RajuMineral Cess JharkhandMineral RevenueMMDR Amendment Act 2026Ranchi NewsSIR JharkhandVoter Rights
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    कोल ब्लॉक विरोध के दौरान कंपनी के GM पर बर्बर हमला, रातभर बाइक से घुमाया, तालाब में डुबोने की कोशिश…

    Next

    IPL 2027 Auction: नीलामी की मेज पर नजर नहीं आएंगे MS धोनी! इरफान पठान ने बताई CSK में उनकी नई भूमिका..

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Gold Spot Comeback:26 साल बाद बाजार में लौटेगा गोल्ड स्पॉट! धोनी और साक्षी की तस्वीरों ने बढ़ाई पुराने सॉफ्ट ड्रिंक की चर्चा
        by Team Abua
        November 24, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by Team Abua
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by Team Abua
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by Team Abua
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Gold Spot Comeback:26 साल बाद बाजार में लौटेगा गोल्ड स्पॉट! धोनी और साक्षी की तस्वीरों ने बढ़ाई पुराने सॉफ्ट ड्रिंक की चर्चा
      • Rhenium Gold Adulteration: सोने की शुद्धता पर उठे सवाल! रेनियम पाउडर की मिलावट से सराफा बाजार में हड़कंप, 22 कैरेट के नाम पर धोखाधड़ी की आशंका..
      • Bisleri FSSAI Notice: बिसलेरी ने FSSAI नोटिस मामले पर दी सफाई, कहा- 14 महीने पुराना है मामला, पानी सुरक्षित…
      • Jharkhand Forest Film: झारखंड में 28 नवंबर से शुरू होगा ‘अरण्यक-26’, तीन दिनों तक बड़े पर्दे पर दिखेगी पर्यावरण संरक्षण की कहानी…
      • IPL 2027 Auction: नीलामी की मेज पर नजर नहीं आएंगे MS धोनी! इरफान पठान ने बताई CSK में उनकी नई भूमिका..

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP