
पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पुलिस अधिकारी की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल…
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे। यहां उन्होंने होटल पर्यटन विहार में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शिरकत की। यह विवाह समारोह मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की पुत्री हर्षा का था।
नवदंपति को सुखी वैवाहिक जीवन का दिया आशीर्वाद
इस मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने नवविवाहित वर-वधू को सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। दोनों ने नवदंपति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विपिन रजक और उनके परिजनों से की आत्मीय मुलाकात
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक और उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार को इस खुशी के अवसर पर अपनी मंगलकामनाएं दीं और विवाह समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि, परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उपस्थित रहे।





