Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Electoral roll revision process in Jharkhand showing pending SIR cases and voter list verification documents.Jharkhand SIR
    झारखंड में SIR की रफ्तार धीमी, 58 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन बाकी
    by Team Abua
    October 27, 2026
  • Santragachi-Khati Pura Express train at Ranchi railway station during its inaugural service to Rajasthan.Santragachi Khati Pura Express
    राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस शुरू
    by Team Abua
    October 27, 2026
  • Indian Railways ticket booking counter with a passenger making a digital payment for travel insurance. Indian railway
    रेलवे टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव, 27 अक्टूबर से डिजिटल भुगतान अनिवार्य
    by Team Abua
    October 27, 2026
  • लकड़ी का छोटा-सा टुकड़ा बताएगा हजारों साल पुराना इतिहास! जानिए कैसे काम करती है Carbon Dating?
    by abua news jharkhand
    October 26, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Santragachi-Khati Pura Express train at Ranchi railway station during its inaugural service to Rajasthan.Santragachi Khati Pura Express
Indian RailwayJharkhand

राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस शुरू

By Team Abua
October 27, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

रांची, 27 अक्टूबर 2026। अबूआ न्यूज़ झारखंड

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सांतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दो उद्घाटन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया। नई ट्रेन के शुरू होने से रांची, टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान जाने में सहूलियत होगी। खासकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा।

टाटानगर से रवाना ट्रेन शाम 7:20 बजे पहुंची रांची

उद्घाटन के अवसर पर टाटानगर से खातीपुरा के लिए रवाना हुई ट्रेन शाम 7:20 बजे रांची स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, टूंडला, ईदगाह आगरा और दौसा होते हुए खातीपुरा पहुंचेगी।

सांतरागाछी से दूसरी उद्घाटन विशेष ट्रेन रवाना

दूसरी उद्घाटन विशेष ट्रेन को सोमवार दोपहर दो बजे सांतरागाछी से रवाना किया गया। यह ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया और मुरी होते हुए रात 10:50 बजे रांची पहुंची। इसके बाद लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, टूंडला, ईदगाह आगरा और दौसा होते हुए अगले दिन रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

खाटू श्याम के भक्तों को मिलेगी विशेष सुविधा

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने नई ट्रेन की शुरुआत पर प्रसन्नता जतायी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं इसी ट्रेन से राजस्थान में खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। रांची, टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए राजस्थान जाते हैं। ऐसे में इस ट्रेन के शुरू होने से श्रद्धालुओं सहित अन्य यात्रियों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

अरुण जोशी ने नई ट्रेन की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा से झारखंड और राजस्थान के बीच यात्रियों की आवाजाही आसान होगी।

    Tags:

    Indian RailwaysJaipur TrainJharkhand Railway NewsKhatu Shyam BabaNew Train Service 2026Railway NewsRajasthan Train ServiceRanchi Railway StationSantragachi Jaipur ExpressSantragachi Khati Pura ExpressTatanagar Railway Station
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Indian Railways ticket booking counter with a passenger making a digital payment for travel insurance. Indian railway
    Previous

    रेलवे टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव, 27 अक्टूबर से डिजिटल भुगतान अनिवार्य

    Electoral roll revision process in Jharkhand showing pending SIR cases and voter list verification documents.Jharkhand SIR
    Next

    झारखंड में SIR की रफ्तार धीमी, 58 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन बाकी

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Electoral roll revision process in Jharkhand showing pending SIR cases and voter list verification documents.Jharkhand SIR
        झारखंड में SIR की रफ्तार धीमी, 58 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन बाकी
        by Team Abua
        October 27, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड में SIR की रफ्तार धीमी, 58 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन बाकी
      • राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस शुरू
      • रेलवे टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव, 27 अक्टूबर से डिजिटल भुगतान अनिवार्य
      • लकड़ी का छोटा-सा टुकड़ा बताएगा हजारों साल पुराना इतिहास! जानिए कैसे काम करती है Carbon Dating?
      • ऑनलाइन खतियान में जाति सुधार की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिला मुंडा समाज का प्रतिनिधिमंडल

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP