
LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से KYC नहीं तो नहीं मिलेगी सब्सिडी
घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी, प्रक्रिया पूरी नहीं करने वालों को सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग में परेशानी होगी

नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया गया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, जिन एलपीजी ग्राहकों ने अब तक अपनी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
यानी अगर आप एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो समय रहते KYC और बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।
सरकार की इस व्यवस्था का असर घरेलू रसोई गैस के उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जिन्होंने अभी तक जरूरी ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है।




