Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
    नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
    विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
    भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
    दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

EducationINDIAJharkhandlatest newsranchi

JPSC-JSSC पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द, 6 पर लगी रोक

By Team Abua
August 19, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

JPSC परीक्षाओं में अनियमितता की शिकायतों और CID/SIT जांच के बाद झारखंड सरकार का बड़ा फैसला; 18 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचनाओं में 22 परीक्षाएं रद्द और 6 परीक्षाओं को अगला आदेश आने तक स्थगित किया गया।

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने JPSC और JSSC से जुड़ी कई भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जबकि 6 परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है।

CID जांच के बाद सरकार का फैसला

सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं में बताया गया है कि JPSC की विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितता की शिकायतों के संबंध में CID द्वारा जांच की जा रही है। जांच के दौरान सरकार के समक्ष लाए गए तथ्यों के आधार पर संबंधित भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया।

JPSC की ये परीक्षाएं हुईं रद्द

रद्द की गई परीक्षाओं में Food Safety Officer (Advt. No.-18/2023), Child Development Project Officer (Advt. No.-21/2023) और Combined Civil Services Examination-2023 (Advt. No.-01/2024) शामिल हैं।

इसके अलावा Civil Judge (Junior Division), Assistant Conservator of Forest, Forest Range Officer, Assistant Public Prosecutor (Backlog), Assistant Public Prosecutor (Regular) तथा Jharkhand Combined Civil Services Examination-2025 और उसके बैकलॉग से संबंधित परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं।

6th Limited Deputy Collector और JET भी रद्द

सरकार ने 6th Limited Deputy Collector (Advt. No.-11/2018) और Jharkhand Eligibility Test 2024 (Advt. No.-08/2025) को भी रद्द करने का फैसला लिया है।

JSSC CGL परीक्षा भी रद्द

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC CGL (Advt. No.-10/2023) की परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, CGL परीक्षा में अनियमितता की शिकायत के बाद गठित SIT की जांच और JPSC को लेकर चल रही CID जांच के दौरान सरकार के समक्ष आए तथ्यों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

इन 8 भर्ती परीक्षाओं पर भी गिरी गाज

सरकार ने Non-Teaching Posts in Universities of Jharkhand (Advt. No.-09/2025), Assistant Director/Senior Scientific Officer (Backlog और Regular), Drug Inspector, Assistant Professor in Government Engineering Colleges (Backlog), Lecturer in Government Polytechnic/Government Women’s Polytechnic (Backlog और Regular) तथा Assistant Professor in Medical Colleges (Super Specialist) की भर्ती परीक्षाओं को भी रद्द करने का निर्णय लिया है।

6 परीक्षाओं पर फिलहाल रोक

सरकार ने कुछ परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने के बजाय अगले आदेश तक स्थगित रखने का फैसला किया है। इनमें:

  • Food Analyst — Advt. No.-05/2024
  • Deputy Director, Prosecution — Advt. No.-03/2025
  • Project Manager and equivalent — Advt. No.-04/2025
  • Inspector of Factories — Advt. No.-01/2025
  • Boiler Inspector — Advt. No.-02/2025
  • Director — Advt. No.-07/2025

इन परीक्षाओं से संबंधित प्रारंभिक कार्य कराने वाली एजेंसी के Credentials की जांच CID को सौंपी गई है। जांच और सरकार के अगले आदेश तक परीक्षा कार्य स्थगित रहेगा।

अभ्यर्थियों पर क्या होगा असर?

सरकार के इस फैसले से इन भर्तियों की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों पर सीधा असर पड़ेगा। रद्द की गई परीक्षाओं को लेकर आगे नई भर्ती प्रक्रिया या परीक्षा किस तरीके से आयोजित की जाएगी, इसे लेकर अभ्यर्थियों की नजर अब सरकार और संबंधित आयोग के अगले आदेश पर रहेगी।

वहीं जिन 6 परीक्षाओं को स्थगित किया गया है, उनका भविष्य CID की जांच और सरकार के अगले निर्णय पर निर्भर करेगा।

फिलहाल झारखंड सरकार के 18 अगस्त 2026 के आदेश के बाद भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य में बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnewsindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    छोटे शहरों के छात्रों को एजुकेशन लोन का सहारा, 86% से ज्यादा आवेदन टियर-2 और टियर-3 शहरों से

    Next

    BIT Mesra में फिर लागू होगा झारखंड के छात्रों का 50% कोटा, अगले सत्र से आरक्षण की तैयारी

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
        नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
        by Team Abua
        October 9, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
      • विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
      • भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
      • दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
      • झारखंड में डॉक्टरों की कमी दूर करने की बड़ी पहल: 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती शुरू, दक्षिण भारत से 1200 डॉक्टरों को लाने की तैयारी

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP